1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल- अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा-पुलिस अधीक्षक

संभल- अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा-पुलिस अधीक्षक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संभल- अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा-पुलिस अधीक्षक

संभल नवागत पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने जनपद सम्भल का चार्ज ग्रहण करते ही अपने इरादे साफ कर दिए हैं। उन्होंने अपराधियों को दो टूक शब्दों में कहा है कि अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

संभल बहजोई स्थित अपने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रेस वार्ता में नवागत पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने कहा कि थाने में आने वाले सभी फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान करना प्राथमिकता में शामिल होगा।

 

वही महिला उत्पीड़न के मामलों को भी गंभीरता से लेते हुए त्वरित निदान करना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। आपको बता दें कि करीब ढाई वर्ष से जनपद सम्भल की कमान संभाल रहे पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद का शासन ने तबादला कर दिया हैं। उनकी जगह चक्रेश मिश्रा को सम्भल का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...