बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने सिंगर अदनान सामी को लेकर मचे सियासी घमासान पर ट्वीट कर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, जब केंद्र सरकार अदनान सामी को भारत की नागरिकता और पद्मश्री से सम्मानित कर सकती है। तो वह बाकी के मुसलमानों को भारत में पनाह क्यों नहीं दे सकती है।
इसके साथ उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार से एक बार फिर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर विचार करने की जरूरत है। जहां एक तरफ पूरे देश भर में सीएए को लेकर बवाल मचा हुआ है। महिलाएं घर छोड़कर सड़कों पर आंदोलन कर रही हैं।
आपको बताते चलें कि, मायावती ने बीते सोमवार को किए अपने एक ट्वीट में बीजेपी सरकार को सीएए और एनआरसी का विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ किए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग की है।
इस मसले पर बीजेपी का कहना है कि, अदनान सामी को उनकी प्रतिभा के अधार पर पुरस्कार दिया गया है और उनकी माता जी भारतीय हैं। गौरतलब है कि कुछ साल पहले भारत की नागरिकता हासिल करने वाले सामी को इस साल पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की गई है। सामी पहले पाकिस्तानी नागरिक थे।