1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. केन्द्रीय विद्यालयो में 4014 पदो पर निकली भर्ती, जानिये कब तक कर सकते है अप्लाई

केन्द्रीय विद्यालयो में 4014 पदो पर निकली भर्ती, जानिये कब तक कर सकते है अप्लाई

केन्द्रीय विद्यालयो में नौकरी करने के लिए निकली बंपर वैकेंसियो के लिए अप्लाई करने का मौका आपके सामने आया है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन में 4014 विभिन्न पदो के लिए भर्ती की जा रही है। इन पदो पर समीति विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा 2022 के माध्यम से भर्ती की जायेगी।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

केन्द्रीय विद्यालयो में नौकरी करने के लिए निकली बंपर वैकेंसियो के लिए अप्लाई करने का मौका आपके सामने आया है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन में 4014 विभिन्न पदो के लिए भर्ती की जा रही है। इन पदो पर सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा (एलडीसीई) 2022 के माध्यम से भर्ती की जायेगी। ये भर्ती प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, सेक्शन ऑफिसर, फाईनेंस ऑफिसर, विभिन्न विषयो के लिए टीजीटी और पीजीटी और हैड मास्टरो के पदो के लिए निकाली गई है। इसमें आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख 16 नवंबर है।

सरकारी नौकरी पाने का सभी सपना देखते है। ऐसे में केन्द्रीय विद्यालय संगठन में इस समय यह नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। यह भर्ती सीमित विभागिय परीक्षा 2022 के माध्यम से कराई जायेगी। इन पदो पर आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार अपने संबंधित डिप्टी कमिश्नर, इनचार्ज डीसी, असिस्टेंट कमिश्नर, प्रिंसिपल या इंचार्ज प्रिंसिपल को सीबीएससी से मिलने वाले ऑनलॉइन लिंक के माध्यम से अप्लाई कर सकते है। इसके बाद संबंधित अधिकारी अवेदक द्वारा दी गई जानकारियो की जांच और सत्यान करेंगे।

4014 पदो पर है वैकेंसी
केन्द्रीय विद्यालयो में 4014 विभिन्न पदो पर वैकेंसी निकाली गई है। जिनमें प्रिंसिपल के 278 पद, वाईस पिं्रसिपल के लिए 116 पद, फाइनेंस ऑफिसर के 7 पद, सैक्शन ऑफिसर के 22 पद, टीजीटी के 2154 पद और पीजीटी के लिए 1200 पदो के लिए न्यूक्ति की जानी है। इसके अलावा अलग-अलग पदो के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है। भर्ती से संबंधित योग्यता और अन्य किसी कोई भी जानकारी केन्द्रीय विद्यालय की ऑफिसियल वेबसाइट से ली जा सकती है।

अस्थाई केन्द्रो पर होगी परीक्षा
केन्द्रीय विद्यालय में निकली ये भर्तियो पर न्यूक्ति एलडीसीई परीक्षा 2022 के माध्यम से की जायेगी। उम्मीदवारो को चयन कम्प्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड़ में आयोजित परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा। जिसके बाद आवेदको की मैरिट तैयार की जायेगी और मैरिट के आधार पर ही उनको पदो के लिये चुना जायेगा। यह परीक्षा विभिन्न जगह बनाये गये अस्थाई परीक्षा केन्द्रो पर कराई जायेगी।

महत्वपूर्ण तारीखें
इस भर्ती के लिए 2 नवंबर 2022 को नोटिस जारी किया गया था। आवेदन की प्रारंभिक तिथि नवंबर 2022 का पहला सप्ताह है। आवदेन की आखिरी तारीख 9 नवंबर 2022 रखी गई है। ऑनलाईन आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 नवंबर 2022 रखी गई है। वैरिफिकेशन और सबमिशन की आखिरी तारीख 23 नवंबर 2022 रखी गई है। इस भर्ती के लिए एलडीसीई परीक्षा की तिथि अभी जारी नही की गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...