1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. भारत बंद का बड़ा असर, बंगाल में ट्रेनें थमी, बसों में की गई तोड़फोड़

भारत बंद का बड़ा असर, बंगाल में ट्रेनें थमी, बसों में की गई तोड़फोड़

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

10 केंद्रीय यूनियनों ने बुधवार को भारत बंद का ऐलान किया है। इस बंद की वजह से बैंकिंग, परिवहन समेत दूसरी सेवाओं पर भी असर दिख रहा है। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि अगर वे आज हड़ताल में शामिल होते हैं तो इन्हें इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। केंद्र सरकार की नीतियों जैसे श्रम सुधार, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और निजीकरण के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदे में कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए हड़ताल से दूर रहने को कहा गया है। इसमें वेतन काटने के अलावा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की भी बात कही गई है।

माना जा रहा है कि तकरीबन 25 करोड़ लोग इस हड़ताल का हिस्सा हैं। इस हड़ताल का कई विपक्षी पार्टियों ने समर्थन किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट किया कि मोदी-शाह सरकार की जन विरोधी, श्रम विरोधी नीतियों ने भयावह बेरोजगारी पैदा की है। मोदी अपने पूंजीपति दोस्तों की मदद करने के लिए सार्वजनिक उपक्रमों को लगातार कमजोर कर रहे हैं। इसके विरोध में आज 25 करोड़ लोगों ने ‘भरत बंद 2020’ का आह्वान किया है।

प्रदर्शन की वजह से ट्रेन लेट, कई बसों को बनाया निशाना

पश्चिम बंगाल में प्रदर्शनकारियों ने हावड़ा में रेलवे ट्रैक बाधित कर दिया है। इसकी वजह से रेल यात्रा कर रहे यात्रियों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पश्चिम बंगाल के ही उत्तरी 24 परगना स्थित कंचरापारा में भी प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक ब्लाक कर दिया है।

सोशल मीडिया पर इस वक्त कई वीडियो वायरल हो रहे हैं इसी में एक वीडियो में यह साथ देखा जा सकता है कि, पश्चिम बंगाल में कूच बेहर में भारत बंद के दौरान कुछ उपद्रवियों ने एक बस में जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद प्रदर्शनकारी वहां से भागते हुए नजर आए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...