साउथ की क्वीन सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। नागा चैतन्य से अलग होने के बाद से सामंथा खुद पर ध्यान दे रही हैं।
सामंथा ने साझा की पेंटिंग
साउथ की क्वीन सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। नागा चैतन्य से अलग होने के बाद से सामंथा खुद पर ध्यान दे रही हैं। वह हाल ही में अपने दोस्त के साथ चार धाम यात्रा से लौटी हैं। यात्रा से वापस आने के बाद समांथा ने एक नया शौक शुरू किया है। सामंथा ने पेंटिंग शुरू कर दी है।
सामंथा ने सोशल मीडिया पर पेंटिंग करते हुए शेयर किया है। फोटो में समांथा बेहद खुश नजर आ रही हैं। वह हाथ में ब्रश लिए हुए हैं और साइड में कलर रख रहे हैं।
सामंथा ने शेयर की तस्वीर
सामंथा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा उन दिनों में से एक जब आप अपने भीतर की आवाज सुनते हैं जिसे आप पेंट नहीं कर सकते। तो इसका मतलब है कि इसे पेंट करें और वह आवाज फिर से शांत हो जाती है।
सामंथा कठिन समय से गुजर रही है
सामंथा ने हाल ही में अपने पति नागा चैतन्य से अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी फैन्स को दी। समांथा और नागा के अलग होने से फैंस काफी दुखी हो गए हैं। नागा से अलग होने के बाद से सामंथा खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं।
उन्होंने पोस्ट में लिखा हमारे सभी शुभचिंतकों, काफी विचार-विमर्श के बाद चाय और मैंने अलग होने का फैसला किया है. हम कई सालों से दोस्त थे और यह हमारे रिश्ते के काफी करीब था। हम अपने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि इस कठिन समय में हमारा समर्थन करें और हमें गोपनीयता दें।
नागा से अलग होने के बाद सामंथा के मुंबई शिफ्ट होने की खबरें सामने आने लगीं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म साइन कर ली है और जल्द ही इसका ऐलान ग्रैंड लेवल पर करने वाली हैं। सामंथा ने हाल ही में साउथ की भी दो बड़ी फिल्में साइन की हैं।