1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP NEWS : आजादी की वर्षगांठ से पहले बीजेपी मनाएगी विभीषिका स्मृति दिवस

MP NEWS : आजादी की वर्षगांठ से पहले बीजेपी मनाएगी विभीषिका स्मृति दिवस

भारतीय जनता पार्टी आजादी की वर्षगांठ से पहले विभीषिका स्मृति दिवस मनाएगी। इस बारे में जानकारी देते हुए बीजेपी मध्य प्रदेश के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि विभाजन के समय लाखों बेगुनाहों को मौत के घाट उतरवा दिया गया था। इस ऐतिहासिक भूल को स्मरण रखने की जरूरत है।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
MP NEWS : आजादी की वर्षगांठ से पहले बीजेपी मनाएगी विभीषिका स्मृति दिवस

भोपालः भारतीय जनता पार्टी आजादी की वर्षगांठ से पहले विभीषिका स्मृति दिवस मनाएगी। इस बारे में जानकारी देते हुए बीजेपी मध्य प्रदेश के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि विभाजन के समय लाखों बेगुनाहों को मौत के घाट उतरवा दिया गया था। यह वो ऐतिहासिक भूल थी जिसे नई पीढी को स्मरण में रखना चाहिए और इस भूल से सीख लेनी चाहिए। इसलिए 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा।

इसका मुख्य उद्देश्य विभाजन की एतिहासिक इस भूल को नई पीढ़ी को बताना है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की अगस्त क्रांति पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस की अगस्त क्रांति नहीं बल्कि अध्यक्ष बचाओ क्रांति है। स्वयं को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए प्रदर्शन हो रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...