1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लिसाड़ी गेट में रिश्तेदार के घर आए युवक को बाइक सवारों ने मारी गोली, मचा हड़कंप

लिसाड़ी गेट में रिश्तेदार के घर आए युवक को बाइक सवारों ने मारी गोली, मचा हड़कंप

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

लिसाड़ी गेट में रिश्तेदार के घर आए युवक को बाइक सवारों ने मारी गोली, मचा हड़कंप

मेरठ :शुक्रवार की शाम लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर पर आए एक युवक को बाइक सवार तीन हमलावरों ने गोली मार दी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घायल युवक को जहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक भावनपुर थाना क्षेत्र के नंगला साहू का निवासी आलमगीर इन दिनों एक प्लॉट की तलाश में है।

पिछले कई दिनों से प्लॉट देखने के लिए आलमगीर लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन कॉलोनी में रहने वाले अपने फूफा इनामुल राणा के घर पर आ रहा था।

शुक्रवार की शाम भी आलमगीर प्लॉट के सिलसिले में अपने फूफा के घर आया था। बताया जाता है वह अपने फूफा के घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान रात लगभग आठ बजे बाइक पर आए तीन युवकों ने आलमगीर को गोली मार दी।

कंधे में गोली लगने से घायल होकर युवक जमीन पर गिर पड़ा। उधर धमाके की आवाज सुनते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घायल युवक के परिवार के लोग हमलावरों के पीछे दौड़े तो वह फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने घायल आलमगीर को हापुड़ रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...