नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा की बड़ी चूक देखने को मिली है। जहां सीएम योगी के कार्यक्रम से पहले ही एक शख्स लाइसेंसी बंदूक लेकर ऑडिटोरियम में घुस गया। हालांकि ड्यूटी पर मौजूद सीओ ने शख्स को देख लिया और ऑडिटोरियम से बाहर निकाल दिया। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी शख्स की पहचान कर ली गई है।
It all happened 40 minutes before VIP’s landing in the district. In initial probe 7 Policemen, including 4 posted in Basti district, were found to be negligent. 2 of them were posted in Siddharthnagar & 1 in Sant Kabir Nagar: SP Basti, Ashish Srivastava (2/3)
— ANI UP (@ANINewsUP) October 21, 2021
सीएम योगी की सुरक्षा में लापरवाही के कारण पूरे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं इस लापरवाही को लेकर चार पुलिससकर्मियों पर भी गाज गिरी है। जबकि तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के लिए चिट्ठी लिखी गई है। आपको बता दें कि बस्ती के एसपी ने आशीष श्रीवास्तव ने जिले में 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। अन्य जिले के पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के लिए एसपी ने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है।
45 मिनट बाद था कार्यक्रम
एसपी ने बताया कि बस्ती में सीएम का कार्यक्रम था। सीएम के पहुंचने से 45 मिनट पहले एक शख्स लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ ऑडिटोरियम में घुस गया था। उन्होंने बताया कि सात पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है। इनमें से चार पुलिसकर्मी बस्ती दो सिद्धार्थ नगर और एक संत कबीर नगर में तैनात है।
इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
निलंबित पुलिसकर्मियों में एसआई विंध्याचल, एसआई हरि राय, मुख्य आरक्षी शिवधनी, राम प्रकाश शामिल है। जबकि एसआई रमाशंकर मिश्रा, आरक्षी वरुण यादव, अवधेश कुमार के निलंबन के लिए एसपी ने पत्र लिखा है।