1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पोहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कट्टा दिखाकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

पोहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कट्टा दिखाकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

शिवपुरी जिले में पोहरी और सिरसौद थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कट्टा दिखाकर लूट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 2 लाख 60 हजार रुपये का लूटा गया सामान, एक बाइक और 315 बोर का लोडेड कट्टा बरामद किया है। आरोपी अलग-अलग जगहों पर लोगों को निशाना बनाकर मोबाइल, आभूषण और नकदी लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर पूरे गिरोह को पकड़ लिया है।

By: Nivedita 
Updated:
पोहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कट्टा दिखाकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

शिवपुरी जिले में पोहरी और सिरसौद थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सामान और हथियार बरामद किए हैं।

सिरसौद और पोहरी में हुई थी वारदातें

पहली घटना 24 मई की रात सिरसौद थाना क्षेत्र में हुई थी, जहां लवकुश जाटव अपनी बहन सुमन जाटव के साथ शिवपुरी से खौरघार लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कट्टा दिखाकर उनसे मोबाइल, सोने जैसी धातु का पेंडल, कानों के टॉक्स और नगदी लूट ली थी। दूसरी घटना 25 मई को पोहरी थाना क्षेत्र में श्योपुर रोड पर हुई, जहां जनक आदिवासी और उनकी पत्नी वर्षा आदिवासी से मोबाइल, चांदी की करधौनी, मंगलसूत्र और नकदी लूट ली गई थी।

पुलिस टीम ने बनाई विशेष रणनीति

दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए पोहरी थाना प्रभारी रवि चौहान और सिरसौद थाना प्रभारी मुकेश दुबौलिया ने अलग-अलग टीमें गठित कर जांच शुरू की।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

5 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और लूट का सामान बरामद

पुलिस ने नीतेश बैरागी, विशाल बैरागी, देवू उर्फ देवेंद्र यादव, छोटू यादव और पहलवान यादव को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 2 लाख 60 हजार रुपये का लूटा गया सामान, दो मोबाइल, चांदी की करधौनी, मंगलसूत्र, पेंडल, कानों के टॉक्स, नकदी, एक बाइक और 315 बोर का लोडेड कट्टा बरामद किया गया है।

पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...