1. हिन्दी समाचार
  2. भाग्यफल
  3. 18 December 2021 Rashifal:जानिए आज का Rashifal, किस राशि के लिए आज का दिन कितना है खास

18 December 2021 Rashifal:जानिए आज का Rashifal, किस राशि के लिए आज का दिन कितना है खास

18 December 2021 Rashifal: आज आपका दिन ठीक रहेगा। आपके मन में नए विचार आएंगे। काम की बेहतर योजना बनाएंगे।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नोएडा:आज हम आपको राशिफल के बारे में बताएगें की 18 दिसंबर तक आप का समय कैसा होगा। हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक से जानना चहते है। आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है।

आज हम आपको RNI न्यूज़ पर आपके राशिफल के बारे में बताएगें:

राशिफल में आपका आज का दिन कितना अच्छा (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी देता है।

मेष राशिफल (Aries Horoscope)- जीवनसाथी की सेहत परेशान कर सकती है। आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज आपको धन की प्राप्ति होगी। आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

आगे जानिए वृषभ राशिफल में क्या कुछ खास है

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- मानसिक तनाव हो सकता है। चंद्रमा का गोचर आपकी राशि में हो रहा है। परिवार और सेहत का ध्यान रखें। आप अपने पुराने दोस्तों से मिल सकते है।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)-  धन का व्यय मानसिक परेशानी दे सकता है। लव पार्टनर को खुश रखने का प्रयास करें। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- वाद विवाद की स्थिति से बचें। धन की हानि हो सकती है। बड़ा निवेश सोच समझ कर ही करें।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- व्यापार से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। लक्ष्यों को प्राप्त करने में चुनौती आ सकती है। आज का दिन परिवार के साथ बिताएंगे। आप यात्रा के लिए निकल सकते है।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- काम की अधिकता रहेगी। परिजनों के लिए समय निकाल पाना आज मुश्किल होगा। मान सम्मान बढ़ेगा। नई जॉब का ऑफर मिल सकता है।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)- इनकम में वृद्धि हो सकती है. कोई नया कारोबार भी आरंभ कर सकते हैं या फिर इसकी शुरूआत कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:12 साल की लड़की ने खड़ा किया खुद का बिजनेस, लोगों को दे रही है रोजगार, कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। अहंकार की स्थिति बनने से नुकसान हो सकता है।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- ऑफिस में काम का अतिरिक्त प्रेशर महसूस कर सकते हैं। धन की कमी के कारण घर के कुछ महत्वपूर्ण काम प्रभावित हो सकते हैं। धैर्य बनाए रखें।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- शनि देव आपकी राशि में विराजमान हैं। आज के दिन परिश्रम करना होगा। आज लक्ष्य को पूरा करने में पूरी ताकत लगा दें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- सेहत के मामले में आज आपको सावधान रहना होगा। पेट से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- धन की बचत करनी होगी। अनावश्यक चीजों पर धन का व्यय मानसिक परेशानी दे सकता है। आज लंबे समय से रूका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। प्रयास कर लें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...