1. हिन्दी समाचार
  2. भाग्यफल
  3. Chandra Grahan 2021: जानिए कब है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत; बाकी को करने होंगे ये उपाय

Chandra Grahan 2021: जानिए कब है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत; बाकी को करने होंगे ये उपाय

Chandra Grahan 2021: Know when is the last lunar eclipse of the year; साल 2021 का आखिरी चंद्रगहण 19 नवंबर को देखा जाएगा। इस दौरान शुभ कार्यों पर पाबंदी होती है। वहीं इसका असर कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ पर बुरा पड़ता है।

By Amit ranjan 
Updated Date

नई दिल्ली : चंद्र ग्रहण ज्योतिष शास्त्र में एक बेहद ही महत्वपूर्ण घटना है। जिसका वैज्ञानिक महत्व होने के साथ-साथ ज्योतिषीय उपयोगिता भी है। आपको बता दें कि वर्ष 2021 का दूसरा और अंतिम ग्रहण इस माह यानी की नवंबर की 19 तारीख को लग रहा है। इस दौरान आमतौर पर शुभ कार्यों पर पाबंदी होती है, लेकिन उपछाया होने के चलते यहां सूतक मान्य नहीं होगा।

ज्योतिष गणना के अनुसार जब चंद्र ग्रहण लगता है तो इसका सभी 12 राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ता है। ऐसे में विशेषज्ञ ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। बता दें कि 26 मई, 2021 के बाद साल का दूसरा उपछाया चंद्रग्रहण 19 नवंबर लग रहा है जो भारत अमेरिका, आस्ट्रेलिया, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया और प्रशांत महासागर के कई भागों में दिखाई देगा।

ज्योतिषियों के अनुसार उपछाया तब लगता है, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आकर सूर्य की किरणों को चंद्रमा पर पड़ने से रोक लेती है, जिससे चांद के रंग और आकार में बदलाव आ जाता है। चंद्रमा पर पृथ्वी की वास्तविक छाया न पड़कर उसकी उपछाया ही पड़ती है, इससे प्रभाव कम होता है। आपको बता दें कि इस बार चंद्र ग्रहण असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ पलों के लिए दिखाई देगा।

आपको बता दें कि ग्रहण 19 नंवबर की सुबह 11 बजकर 34 मिनट से शाम 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा, ऐसे में वृषभ राशि के जातकों को खास सावधानियां बरतनी होगी। मेष, कन्या, तुला और धनु राशि पर भी चंद्र ग्रहण का प्रभाव रहेगा। ग्रहण काल में कन्या राशि राशि वाले और जिनके भी चंद्रमा कमजोर और पीड़ित हैं। उन्हें शिव-चंद्रमा के मंत्र का जाप करना चाहिए। ग्रहण के बाद दूध, चावल अनाज का दान कर सकते हैं. जब ग्रहण शुरू हो रहा हो तो उस समय से पहले ही स्नान कर साधना करनी चाहिए और मोक्ष के बाद स्नान कर दान करना चाहिए।

 इन राशियों पर ग्रहण का कुछ ऐसा होगा असर:-

मेष : आर्थिक संपन्नता आएगी, रुके हुए पैसे मिल सकते हैं।

वृष : धन हानि के कारण परेशानी बढ़ेगी. शारीरिक कष्ट संभव।

मिथुन : ग्रहण काल में बाहर निकलने से बचें, दुर्घटना हो सकती है।

कर्क : फिजूल खर्ची से धन की हानि होगी, फिजूलखर्ची रोकनी होगी।

सिंह : किसी शुभ सूचना के साथ ही लाभ और उन्नति का योग है।

कन्या : पहले से चल रहा रोग और कष्ट बढ़ सकता है. संयमित रहें।

तुला : चिंता के साथ ही संतान से परेशानी होगी. डॉक्टर से संपर्क में रहें।

वृश्चिक : काफी दिनों से चल रही परेशानी-आर्थिक तंगी राहत देगी।

धनु : शादी के योग के साथ शादीशुदा जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है।

मकर : पहले से बीमार हैं तो रोग में इजाफा होने के साथ चिंता बढ़ेगी।

कुंभ : घर में मेहमानों के आने से खर्च अधिक होगा. बचत की उपाय है।

मीन : कई वर्षों से चल रही काम की दिक्कत दूर होगी. नई योजनाएं बनाएं।

सूचना : आपको बता दें कि यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां RNI News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...