1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भदोही – बाइक सवार बदमाशों ने मुनीम से की डेढ़ लाख की लूट

भदोही – बाइक सवार बदमाशों ने मुनीम से की डेढ़ लाख की लूट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भदोही – बाइक सवार बदमाशों ने मुनीम से की डेढ़ लाख की लूट

भदोही जनपद के कोइरौना थाना इलाके में उस समय हड़कंप मच गया है। जब हथियार बंद बाइक सवार बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपया की लूट कर ली।

शराब कारोबारी के मुनीम से बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। भागने के दौरान जब कुछ लोगो ने बदमाशों का पीछा करना चाहा तब एक बदमाश में फायर तक कर दिया। गनीमत थी की किसी को गोली नहीं लगी।

बता दें कि कोइरौना थाना इलाके में शराब की दुकानों से शराब कारोबारी के मुनीम शेषमणि उपाध्याय करीब डेढ़ लाख रुपया लेकर बाइक से लौट रहे थे। सड़क पर बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर बाइक से गिरा दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए है।

 

बताया जाता है की भागने के दौरान एक बाइक बदमाश अपनी बाइक छोड़कर दूसरी बाइक से भागे है। भागने के दौरान बदमाश ने फायर भी किया था।

स्थानीय लोगों की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया की जो बाइक मौके पर मिली है। उसके विषय में पता लगाया जा रहा है कि यह बाइक किसके नाम से है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...