1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भदोही : 6 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, मचा हड़कंप

भदोही : 6 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, मचा हड़कंप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भदोही : 6 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, मचा हड़कंप

खबर उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से हैं जहां घर के बाहर खेल रहे एक 6 साल के मासूम बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के बदरी गांव की यह घटना है, 6 वर्षीय परमेश्वर नाम का मासूम बालक घर के बाहर खेल रहा था उसी दौरान उसकी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई है।

जिस समय यह घटना हुई उस समय बच्चे के परिजन खेत में धान की कटाई कर रहे थे परिजनों ने अपने कुछ पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है पुलिस के मुताबिक जमीनी विवाद में पड़ोसियों से विवाद चल रहा था।

 

परिजनों की आशंका के बाद पुलिस आरोपित पड़ोसियों पर लगे हत्या के आरोप की जांच कर रही है पुलिस ने इस प्रकरण में एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...