1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बागपत: दिनदहाड़े लोहा व्यापारी का अपहरण , बदमाशों ने मांगी 1 करोड़ की फिरौती

बागपत: दिनदहाड़े लोहा व्यापारी का अपहरण , बदमाशों ने मांगी 1 करोड़ की फिरौती

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बागपत: दिनदहाड़े लोहा व्यापारी का अपहरण , बदमाशों ने मांगी 1 करोड़ की फिरौती

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में सोमवार की सुबह एक लोहा व्यापारी का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाशों ने व्यापारी के परिवार को फोन कर एक करोड़ की फिरौती मांगी है।

जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

 

 

आनन-फानन में आला अधिकारी व्यापारी के घर की तरफ भागे। मौके पर पुलिस के साथ ही स्थानीय नेता भी मौजूद हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल पूरा मामला बागपत जनपद के कस्बा बड़ौत का है। जानकारी के मुताबिक लोहा व्यापारी आदेश जैन बड़ौत क्षेत्र के मैन बड़ा बाजार में आज सुबह ट्रक से माल उतरवाने के निकले थे।

 

उसके बाद से घर नहीं लौटे। इस बीच परिवार को एक फोन आया जिसमें अपहरण की सूचना देते हुए बदमाशो द्वारा एक करोड़ की फिरौती व्यापारी के पुत्र रिंकू से मांगी गई।

उधर बड़ौत के चेयरमैन अमित राणा ने व्यापारियों के खिलाफ हो रही घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सभी खौफ में हैं। पुलिस को व्यापारियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। पिछले दिनों एक सीमेंट व्यापारी की हत्या गई थी।

अब एक व्यापारी का अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती मांगी गई है। उन्होंने कहा कि अपहृत व्यापारी सुबह पांच बजे के करीब अपने गोदाम पर माल उतरवाने के लिए निकले थे।

लेकिन रास्ते में ही कार सवार बदमाशो ने उनका अपहरण कर लिया। सुबह 6 बजे के करीब उनके बेटे के मोबाइल पर फोनकर बदमाशो ने एक करोड़ की फिरौती मांगी है।

वही घटना के बाद मौके पर पहुचे एसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि फिलहाल अपह्रत व्यापारी को सकुशल बरामद करने के लिए कई टीमें गठित कर दी गई है। जल्द बदमाशो को पकड़कर व्यापारी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...