1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. टी-20 सीरीज से बाहर हुए बाबर आजम, शादाब खान होंगे नए कप्तान

टी-20 सीरीज से बाहर हुए बाबर आजम, शादाब खान होंगे नए कप्तान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
टी-20 सीरीज से बाहर हुए बाबर आजम, शादाब खान होंगे नए कप्तान

न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 दिसंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज से पहले टीम के कप्तान बाबर आजम टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कप्तान बाबर आजम के टी-20 सीरीज से बाहर होने की जानकारी दी है। बाबर आजम उंगली में फैक्चर की वजह से तीन मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हुए हैं। प्रैक्टिस के दौरान बाबर आजम की उंगली में फैक्चर हो गया है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बाबर आजम के बाहर होने के बाद शादाब खान को टी-20 सीरीज की कप्तानी सौंपी है। इससे पहले शादाब खान को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया था।

बाबर आजम मौजूदा समय में टी-20 क्रिकेट में दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं।

आपको बता दें कि पाकिस्तान के ओपनर इमाम उल हक की उंगली में भी चोट लगी है। इमाम उल हक इस चोट की वजह से प्रैक्टिस मैच से बाहर हो गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...