1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आजमगढ : पंचायत के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर की फायरिंग

आजमगढ : पंचायत के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर की फायरिंग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आजमगढ : पंचायत के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर की फायरिंग

आजमगढ : जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव में दो दिन पूर्व मोबाइल छिनौती की घटना के लिए गांव चल रही पंचायत के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दिया। इस घटना में एक युवक घायल हो गया। जिससे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

अहरौला थाना क्षेत्र अभयपुर गांव निवासी अजय राजभर का मोबाइल दो पूर्व छिनौती हो गया था। आरोप था कि पड़ोसी जनपद अम्बेडकर नगर के कुछ लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

मामला बढ़ता देख गांव में शुक्रवार को पंचायत बुलाई गई। पंचायत में अजय राजभर के साथ घटना के दौरान रहे दुर्ग विजय आरोपियों को पहचानने के लिए पंचायत में शामिल हुआ था। पंचायत चली और जब अंतिम दौर पर थी तो अम्बेडकर नगर से पंचायत शामिल हुए सोनू और कृपाल सिंह ने दुर्ग विजय को गोली मार दी और फरार हो गए। जिसके बाद पंचायत में भगदड़ मच गई। परिजनों की मदद से घायल दुर्गविजय को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...