1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आजमगढ : पंचायत चुनाव की रंजीश में अधिवक्ता की हत्या

आजमगढ : पंचायत चुनाव की रंजीश में अधिवक्ता की हत्या

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आजमगढ : पंचायत चुनाव की रंजीश में अधिवक्ता की हत्या

आजमगढ: जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव के समीप एक अधिवक्ता का सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से हड़कम्प मच गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। वही अधिवक्ता के परिजनों ने पंचायत चुनाव की रंजीश में अधिवक्ता की हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त करते हुए थाने में तहरीर दी है ।

बता दें कि जहानागंज थाना क्षेत्र के ताड़ी गांव निवासी शशि कुमार राजभर दिवानी न्यायालय में अधिवक्ता थे। उनकी मां वर्तमान समय में बीडीसी सदस्य है। अधिवक्ता शशि इस बार के पंचायत चुनाव में ताड़ी ग्राम सभा से ग्राम प्रधान के चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे थे।

बुधवार को वे कचहरी का काम निपटाने के बाद देर शाम बाइक से घर के लिए निकले। लेकिन घर नहीं पहुंचे। इसी बीच उनका शव दयालपुर गांव में स्थित एक निजी स्कूल के समीप सड़क किनारे लहुलुहान अवस्था में शव को देख राहगीरों व आस-पास के लोगों ने परिजनो को जानकारी दी।

शशि के मौत की खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि चुनावी रंजीश में उनके बेटे की हत्या कर दी गई। बेटे के सर के पिछले हिस्से में किसी हथियार से वार कर हत्या की गई है। जब की बाइक शव के उपर रखी हुई पायी गई। वहीं इस घटना के दीवानी बार के अधिवक्ता भी मर्माहत है।

दीवानी बार के पूर्व सह मंत्री वंश गोपाल सिंह का का कहना है कि परिजनो ने चुनावी रंजीश में हत्या की आशंका व्यक्त किया है। जबकि इसे दुघर्टना का रूप दिया जा रहा है। उन्होने पुलिस और प्रशासन से मांग किया कि अगर अधिवक्ता की हत्या हुई है तो घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...