प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे, जहां कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मोदी आउटर हार्बर कंटेनर टर्मिनल परियोजना की आधारशिला रखेंगे और भारत के अग्रणी हरित हाइड्रोजन हब के रूप में वीओसी पोर्ट का उद्घाटन करेंगे।
