औरैया जनपद के अजीतमल थाना क्षेत्र में एक 12 साल की छात्रा की एक खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। छात्रा दोपहर बाद से अपने घर से बकरियां चराने के लिए खेतों में गई थी। जब देर शाम तक छात्रा नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन की।
इसके बाद एक बाजरे के खेत में उसका नग्न अवस्था में शव बरामद हो गया। मृतक छात्रा के परिजनों ने रेप की आशंका जाहिर की है। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी हैं। पूरा मामला अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के पुरवा झावर का है।
बता दें कि अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के पुरवा झावर है, जहां एक 12 वर्षीय लड़की अपने खेतों में बकरियां चलाने के लिए गई हुई थी। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान एक बाजरे खेत में लड़की का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद हो गया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दिए हैं। मृतका के परिजनों का आरोप है कि लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस की कई टीमें हत्या के खुलासे के लिए लगाई गई हैं। फॉरेंसिक टीम व अन्य टीमों को भी एक्टिवेट कर दिया गया है। इस पूरी घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।