Assembly Election Result Updates: मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के चुनाव नतीजे सामने आ चुके हैं। इन पांचों राज्यों में से 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में गिनती हुई तो वहीं आज 4 दिसंबर को मिजोरम में वोटों की गिनती हुई।

3 दिसंबर को हुए चार राज्यों में वोटों की गिनती में मोदी के गारंटी का जादू चला है। भारतीय जनता पार्टी के कमल ने चार राज्यों में से 3 राज्यों में अपना परचम फहरा दिया है। पीएम मोदी के द्वारा दी गई गारंटी ने, छत्तीसगढ़ की जनता के दिल को जीत और राजस्थान के गहलोत सरकार के, फ्री के रेवड़ियों को छोड़कर मोदी के गारंटी पर मुहर लगा दी है। वहीं मध्य प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की शिवराज सरकार जनता के दिल में अपनी जगह और काम के बल पर पांचवीं बार सत्ता पाने में कामयाब रहे हैं।
वहीं कांग्रेस की बात करें तो 3 दिसंबर को हुए एसेंबली की मतगणना में कांग्रेस को केवल तेलंगाना राज्य में जीत मिली है। जहाँ तीसरी बार जीत के इरादे से उतरी केसीआर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। जबकि कांग्रेस पार्टी को पीएम मोदी की दी गई गारंटी के चलते छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्ता से हाथ धोना पड़ा है।
जनादेश को स्वीकार करते हैं- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीन राज्यों की हार के बाद ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी। तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद। प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम ज़रूर पूरा करेंगे।’ सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।
‘जनता-जनार्दन को नमन’, जीत के बाद पीएम मोदी का ट्वीट

‘जनता-जनार्दन को नमन! मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा भाजपा में है। भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, विशेषकर माताओं-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद करता हूं। मैं उन्हें भरोसा देता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे। इस अवसर पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार! आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है। भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है। हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमें ना रुकना है, ना थकना है। हमें भारत को विजयी बनाना है। आज इस दिशा में हमने मिलकर एक सशक्त कदम उठाया है।’
राजस्थान
कुल विधानसभा सीटें:- 200 ( एक प्रत्याशी के निधन के कारण इस बार राजस्थान में 199 सीटों पर चुनाव हुए हैं।)
बहुमत:- 100 सीटों पर
भाजपा ने 115 सीटों पर जीत दर्ज की।
कांग्रेस ने 69 सीटों पर जीत दर्ज की।
अन्य पार्टियों ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की है।
मध्य प्रदेश
कुल विधानसभा सीटें :- 230
बहुमत :- 116
बीजेपी :-163
कांग्रेस :- 66
अन्य :- 1
छत्तीसगढ़
कुल विधानसभा सीटें:- 90
बहुमत :- 46
बीजेपी :- 54
कांग्रेस :- 35
अन्य :- 1
तेलंगाना
कुल विधानसभा सीटें :- 119
बहुमत :- 60
कांग्रेस :- 64
बीआरएस :- 39
बीजेपी :- 8
एआईएमआईएम :-7
अन्य :- 1
हम आपको बता दें कि मिजोरम में 3 तारीख को रविवार होने के नाते इसाई समुदाय ने इलेक्शन कमीशन से एक दिन बाद 4 दिसंबर को असेंबली चुनाव की गिनती करवाने की आग्रह किया था। ताकि वे रविवार के दिन चर्च में जाकर प्रार्थना कार्यक्रम को पूरा कर सकें। जिसको देखते हुए चुनाव आयोग ने 4 दिसंबर को मिजोरम में एसेंबली की मतगणना करवाने का आदेश जारी किया। 4 दिसंबर को मिजोरम में हो रहे वोटिंग की मतगणना में जेडपीएम पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला है। जबकि सत्ता में रही मिजो फ्रंट पार्टी सत्ता से बाहर हो गई है।
मिजोरम
कुल विधानसभा सीटें :- 40
बहुमत :- 21
जेडीपीएम :- 27
एमएनएफ :- 10
बीजेपी :- 2
कांग्रेस :- 1