1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. अक्षय कुमार ने FAU-G का टीजर किया रिलीज, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

अक्षय कुमार ने FAU-G का टीजर किया रिलीज, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अक्षय कुमार ने FAU-G का टीजर किया रिलीज, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक मल्टीप्लेयर गेम फौ-जी लॉन्च करने जा रहे हैं और अब एक्टर ने गेम का टीजर भी लॉन्च कर दिया है। अक्षय कुमार ने दशहरे के मौके पर यह टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें फाइटर्स के रुप में ‘इंडियन आर्मी’ को दिखाया गया है।

यह Pub-G पर बैन लगाए जाने के बाद लॉन्च किया जा रहा है। खास बात ये है कि यह गेम Pub-G स्टाइल में बैटलफील्ड गेम हो सकता है।

PUBG के बैन होने के बाद ही अक्षय ने FAU-G का पोस्टर जारी करते हुए गेम जल्द लाने की घोषणा की थी। इस गेम को लेकर यूजर्स में काफी एक्साइटमेंट है। इस गेम से होने वाली कमाई का 20 फीसदी हिस्सा भारत के वीर ट्रस्ट को डोनेट किया जाएगा. भारत के वीर ट्रस्ट बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि और समर्थन देता है।

अब तक इस गेम की लॉन्च डेट के बारे में डिवेलपर nCore Games की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कंपनी ने दशहरा के मौके पर इस गेम के टीजर को जरूर रिलीज कर दिया है। कंपनी ने इस एक मिनट के टीजर को अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है।

इसके साथ ही कहा जा रहा है कि फौजी कई विदेशी खेलों को भी टक्कर देगा। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टापोस्ट में लिखा, ‘आज हम बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं और इस मौके पर अपने फियरलेस और यूनाइटेड गार्ड्स यानी हमारे ‘FAU-G’ भाइयों की उपल्बधियों को मनाने के लिए इससे बेहतर दिन और क्या होगा……दशहरे के शुभ अवसर पर पेश है #FAUG का टीज़र..

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...