1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. लक्ष्मी के बाद अब मिलिंद सोमन बना रहे ट्रांसजेंडर पर फिल्म? ट्वीट कर दी जानकारी

लक्ष्मी के बाद अब मिलिंद सोमन बना रहे ट्रांसजेंडर पर फिल्म? ट्वीट कर दी जानकारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लक्ष्मी के बाद अब मिलिंद सोमन बना रहे ट्रांसजेंडर पर फिल्म? ट्वीट कर दी जानकारी

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी सोमवार को रिलीज हो चुकी है। फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है और इसी बीच ऐसा लगता है कि मिलिंद सोमन ने भी इसी विषय से मिलता जुलता कोई प्रोजेक्ट उठा लिया है। मिलिंद ने इस प्रोजेक्ट के बारे में ट्वीट करके फैन्स को हिंट दिया है और ऐसा लगता है कि वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार नाम से जाने वाले अक्षय बॉलीवुड के ऐसे पहले मेन स्ट्रीम एक्टर हैं जिन्होंने किसी फिल्म में ट्रांसजेंडर बने हैं। लेकिन अब लगता है जल्द ही एक और अभिनेता हमें ट्रांसजेंडर बनते हुए नज़र आने वाले हैं।

इन दिनों अपनी न्यूड फोटो को लेकर खबरों में छाए हुए एक्टर मिलिंद सोमन के हाथ कोई प्रोजेक्ट लगा है जिसमें वो ट्रांसजेंडर बन सकते हैं। मिलिंद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी फोटो के साथ एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने इस बात का हिंट दिया है कि वो अपने प्रोजेक्ट में ट्रांसजेंडर की भूमिका निभा सकते हैं।

मिलिंद ने अपने ट्विट में बस इतना लिखा है, ‘मुंबई के पास कर्जत में पिछले कुछ दिन बिताने के बाद अब चेन्नई जा रहा हूं। मैं जानता हूं कि ये होली नहीं है, लेकिन जब आपको एक्टर करने का मौका मिलता है तो आपको सवाल पूछने का वक्त और जगह नहीं मिलती’।

बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी थर्ड जेंडर के बारे में है। हालांकि फिल्म इसके मुख्य संदेश को लेकर कहीं न कहीं कमजोर पड़ती नजर आती है लेकिन सेकेंड हाफ में बहुत हद तक इस बात को प्रभावी ढंग से दिखाने की कोशिश की गई है कि आज भी हमारे समाज में थर्ड जेंडर को टैबू के तौर पर देखा जाता है और इसे सामाजिक तौर पर स्वीकार नहीं किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...