1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस मंदिरा बेदी एक बार फिर बनी मां, नन्ही परी को लिया गोद, पढ़ें

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी एक बार फिर बनी मां, नन्ही परी को लिया गोद, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस मंदिरा बेदी एक बार फिर बनी मां, नन्ही परी को लिया गोद, पढ़ें

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी 46 साल की उम्र में दूसरी बार मां बन गई हैं। दरअसल, मंदिरा बेदी और उनके पति राज कौशल ने एक बच्ची को गोद लिया है। जिसका नाम कपल ने तारा बेदी कौशल ने रखा है। मंदिरा बेदी ने ये गुड न्यूज़ अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है।

मंदिरा ने फैंस के साथ फैमिली फोटो शेयर की है। तस्वीर में उनके पति राज, बेटा वीर और बेटी तारा नजर आ रही हैं। मंदिरा ने बताया कि तारा उनकी फैमिली का हिस्सा 28 जुलाई 2020 को बनी थीं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फैन्स को दी है। मंदिरा बेदी ने चार साल से ऊपर उम्र की एक बेटी को गोद लिया है। उनके घर 28 जुलाई, 2020 में यह नई मेहमान आई थीं।

मंदिरा बेदी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “यह हमारे पास एक दुआ की तरह आई हैं, हमारी छोटी बेटी, तारा। चार साल से थोड़ी ज्यादा, जिसकी आंखें सितारों की तरह चमकती हैं। वीर की बहन। घर में आप सभी के साथ इनका स्वागत है। बाहें फैलाकर इन्हें प्यार दें। खुशकिस्मत हैं, ब्लेस्ड हैं और शुक्रिया करते हैं। तारा बेदी कौशल, हमारे परिवार का हिस्सा 28 जुलाई, 2020 में बनीं।”

मंदिरा बेदी ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वह पति और बेटे संग नजर आ रही हैं। सभी ने व्हाइट आउटफिट्स पहने हुए हैं। बॉलीवुड सेलेब्स मंदिरा और परिवार को बधाई दे रहे हैं।

वहीं मंदिरा के पति ने अपनी पोस्ट में लिखा- दशहरा के फेस्टिव मौके पर हम अपने घर की नई मेंबर तारा बेदी कौशल को इंट्रोड्यूस कराना चाहते हैं. आखिरकार अब हमारा परिवार पूरा हो गया है। हम दो हमारे दो। फैंस अब इस कपल को खूब बधाईयां दे रहे हैं।

बता दें, मंदिरा के पति राज कौशल डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं. दोनों ने फरवरी 1999 में शादी की थी। कपल का पहला बच्चा 2011 में हुआ था. उनके बेटे का नाम वीर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...