बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। वही, सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान और सैफ अली खान की फोटोज तेजी से वायरल होती है।
वही,करीना कपूर ख़ान इन दिनों प्रेग्नेंट हैं, मगर प्रेग्नेंसी में भी बेबो लगातार काम कर रही हैं। करीना मंगलवार को बांद्रा में एक बिल्डिंग की बालकनी में फोटोशूट करवाती नज़र आयीं। फोटोशूट में उनकी बहन करिश्मा कपूर भी साथ में थीं। ख़ास बात यह रही कि दोनों ने एक जैसे कपड़े पहने हुए थे।

करीना और करिश्मा कभी किसी फ़िल्म में साथ नज़र नहीं आयी हैं, मगर लगता है कि अब किसी प्रोजेक्ट ने दोनों बहनों को एक ही फ्रेम में ला दिया है। इस फोटोशूट के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है, मगर लगता है कि दोनों बहनें किसी कमर्शियल के लिए साथ आयी हैं।
करिश्मा ने इसका हिंट अपने इंस्टाग्राम पर दिया है। उन्होंने एक बूमरैंग वीडियो पोस्ट किया है, जिसके साथ लिखा- बहन के साथ काम करना हमेशा अच्छा होता है। इसके साथ करिश्मा ने Behind The Scene हैशटैग लिखा है, जिससे पता चलता है कि दोनों किसी प्रोजेक्ट में साथ हैं।

करीना 6 महीने की प्रेग्नेंट हैं। करीना की यह दूसरी प्रेग्नेंसी है। सैफ़ अली ख़ान से शादी के बाद उनका पहला बेटा तैमूर अली ख़ान है, जो तीन साल का हो चुका है। करीना ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान भी लगातार काम जारी रखा था। तैमूर के जन्म के बाद 2018 में करीना की पहली रिलीज़ वीरे दी वेडिंग थी।
इसके बाद करीना 2019 में अक्षय कुमार के साथ गुड न्यूज़ में नज़र आयीं। इस साल रिलीज़ हुई अंग्रेज़ी मीडियम में करीना ने एक भूमिका निभायी, जिसमें इरफ़ान ख़ान और राधिका मदान ने लीड रोल निभाये थे। अब दूसरी प्रेग्नेंसी के बाद करीना की पहली रिलीज़ लाल सिंह चड्ढा होगी।