1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म तेजस की तैयारियां शुरू, ट्वीट कर दी जानकारी

एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म तेजस की तैयारियां शुरू, ट्वीट कर दी जानकारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म तेजस की तैयारियां शुरू, ट्वीट कर दी जानकारी

एक्ट्रेस कंगना रनौत हर मुद्दे पर बेवाकी से अपनी राय रखती हैं। वही,एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म तेजस की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कंगना ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वह निर्देशक सर्वेश मेवाड़ा और विंग कमांडर अभिजीत गोखले के साथ एक वर्कशॉप में भाग लेते दिखाई दे रही हैं।

कंगना ने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, ‘टीम तेजस ने आज वर्कशॉप शुरू कर दिया है। सुपर टैलेंटेड डायरेक्टर सर्वेश मेवाड़ा और हमारे कोच विंग कमांडर अभिजीत गोखले के साथ काम शुरू करके बहुत खुशी हुई।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1320691107622195202?s=20

इससे पहले कंगना ने एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह फिल्म तेजस के लिए ट्रेनिंग करती नजर आई थीं। कंगना ने ट्विटर पर वीडियो करते कैप्शन में लिखा, ‘मैं अपनी अपकमिंग ‘तेजस’ और ‘धाकड़’ के लिए एक्शन ट्रेनिंग शुरू कर दी है। मैं इन फिल्मों में फौजी और स्पाय का रोल निभा रही हूं।

इसके आगे उन्होंने सांसद जया बच्चन के थाली वाले कमेंट पर तंज कसते हुए लिखा कि बॉलीवुड की थाली ने शायद मुझे बहुत कुछ दिया होगा लेकिन मणिकर्णिका की सफलता के बाद मैंने भी बॉलीवुड को उसकी पहली एक्शन हीरोइन दी है।

रविवार को दशहरा भाषण के दौरान उद्धव ठाकरे ने कंगना रनौत या हिमाचल प्रदेश का का नाम लिए बिना कहा कुछ लोग मुंबई रोजी-रोटी के लिए आते हैं और इसे पीओके बताकर गाली देते हैं। उद्धव ने कहा, ”मुंबई पीओके है, यहां हर जगह ड्रग्स लेने वाले लोग हैं. वे कुछ इस तरह की तस्वीर बनाना चाहते हैं।

वे नहीं जानते हैं कि हम अपने घरों में तुलसी उगाते हैं, गांजा नहीं. गांजे के खेत आपके राज्य में है, आप जानते हो कहां, महाराष्ट्र में नहीं।” उद्धव ठाकरे के बयान से साफ जाहिर हो रहा था कि वो नाम लिए बिना ही कंगना और हिमाचल प्रदेश की बात कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...