सोनू सूद से एक यूजर ने उनसे एक बार मिलने की अपनी तमन्ना जाहिर की। इसके साथ ही सोनू सूद से यूजर ने कहा कि वह उनके लिए अपनी जान भी दे सकता है। यूजर की इस बात पर सोनू सूद ने जबरदस्त रिप्लाई किया। यूजर के ट्वीट को लेकर सोनू सूद का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, साथ ही फैंस भी इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
सोनू सूद से यूजर ने कहा, “सोनू सूद सर कृप्या मुझे आपसे मिलने का एक मौका दीजिए। मैं आपके लिए अपनी जान देने के लिए भी तैयार हूं।” सोनू सूद ने यूजर की इस बात पर ट्वीट करते हुए लिखा, “आशा करता हूं कि आप 100 साल जिएं।”
May u live 100 years 🙏 https://t.co/IjYjAcOP04
— sonu sood (@SonuSood) November 8, 2020
सोनू सूद के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सोनू सूद के ट्वीट को देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि वह आज भी लोगों की मदद करने के लिए तैयार है। सोनू सूद से एक यूजर ने कर्नाटक के कपल की कहानी साझा की, जिसमें महिला अपने पैरों पर चलने में असमर्थ थी और उन्हें जॉब की भी जरूर थी। इसे लेकर सोनू सूद तुरंत उन लोगों की मदद के लिए तैयार हो गए।
बता दें कि सोनू सूद ने अपने काम से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लॉकडाउन जैसे कठिन समय में सोनू सूद लोगों के लिए मसीहा साबित हुए। उन्होंने न केवल प्रवासी मजदूरों को सही सलामत उनके घर भेजा, बल्कि उनके खाने-पीने तक के भी इंतजाम किए। सोनू सूद ने देश से इतर विदेशों में फंसे छात्रों की भी खूब मदद की।