1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्टर शाहिद कपूर की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, रौबिले अंदाज में आए नजर

एक्टर शाहिद कपूर की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, रौबिले अंदाज में आए नजर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्टर शाहिद कपूर की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, रौबिले अंदाज में आए नजर

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट में मॉर्निग बाइक राइड का लुफ्त उठाते नजर आए। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बाइक पर सवार नजर आ रहे हैं। तस्वीर में वह बाइकर जैकेट, पैंट और बूट पहने फुल टशन में दिखाई दे रहे हैं।

शाहिद कपूर ने अपनी अटकी हुई फिल्म जर्सी की शूटिंग शुरू करने वाले हैं और फिल्म से शाहिद कपूर का एक नया लुक भी सामने आ चुका है। तस्वीर में शाहिद कपूर बाईक पर बेहद कूल अंदाज़ में बैठे नज़र आ रहे हैं। उनका नया हेयरस्टाईल भी फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

शाहिद कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा – सुबह का सफर। अब ज़ाहिर है कि शाहिद इसी लुक में फिल्म के अगले भाग की शूटिंग करते नज़र आएंगे।

 

इससे पहले भी शाहिद ने क्रिकेट खेलते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा था – जर्सी की तैयारी शुरू। दे दना दन। फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर की भूमिका में दिखाई देंगे।  बता दे शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी इसी नाम की तमिल फिल्म का रीमेक है।

फिल्म के लिए उन्होंने काफी रिहर्सल भी की है। फिल्म की शूटिंग इस साल जनवरी में शुरू हुई थी। शूटिंग के दौरान एक बाउंसर शाहिद की की आंख के पास लगा था और उन्हें गहरी चोट आ गई। इसके बाद शाहिद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें 13 टांके लगाने पड़े थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...