सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड स्टार्स को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। कई स्टार्स इन्हें नजरअंदाज करते हैं तो कई ट्रोलर्स को करारा जवाब देने में विश्वास रखते हैं।
इनमें बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का नाम भी शामिल है जो काफी बार ट्रोलर्स को करारा जवाब दे चुके हैं। एक बार फिर उन्होंने ऐसा किया है।
दरअसल हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने एक फोटो के जरिए अभिषेक बच्चन को ट्रोल करने की कोशिश की। उसने एएनआई द्वारा ली गई किसान की एक फोटो को शेयर किया जिसकी शक्ल थोड़ी बहुत अभिषेक से मिलती है। इस फोटो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, ‘अगर अभिषेक ‘बच्चन’ न होते”।
अभिषेक बच्चन ने इस ट्वीट पर तगड़ा जवाब दिया। उन्होंने लिखा- मजेदार! लेकिन फिर तुमसे अच्छा दिख रहा है। यह पहली बार नहीं है, जब अभिषेक बच्चन ने ऐसा किया हो। वह पहले भी ऐसा कर चुके हैं।
नेपोटिज़्म के नाम पर एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की तो एक्टर ने बड़ा मज़ेदार जवाब दिया था। पहले अमित शुक्ला नाम के यूजर ने लिखा, ‘आपको नहीं लगता आपको फिल्मों में काम सिर्फ अमिताभ बच्चन के बेटे होने की वजह से मिलता है।’ यूजर के इस ट्वीट पर अभिषेकन ने जवाब दिया, ‘काश जो आप कह रहे हैं सच होता। सोचिए कितना काम मिलता मुझे।’
बता दें, लूडो के बाद भी अभिषेक बच्चन कई फ़िल्मों में नज़र आने वाले हैं। भ्रष्ट नेता की भूमिका वाली फ़िल्म को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। वहीं, हर्षद मेहता पर बेस्ड फ़िल्म बिग बुल और बॉब बिस्वा में भी अभिषेक मुख्य भूमिका में दिखने वाले हैं। इसके अलावा ब्रीद 3 में उनके वापसी का इंतज़ार फैंस को है।