1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. Singrauli: बैढ़न में होगा दंगल का महाबली मुकाबला, विदेशी पहलवान भी दिखाएंगे दमखम

Singrauli: बैढ़न में होगा दंगल का महाबली मुकाबला, विदेशी पहलवान भी दिखाएंगे दमखम

दंगल की खास बात यह है कि ईरान से अंतरराष्ट्रीय पहलवान इरफान शेख भी प्रतियोगिता में भाग लेने बैढ़न पहुंच रहे हैं, जो अपने दमदार दांव-पेच से दर्शकों को रोमांचित करेंगे।

By: Naredra 
Updated:
Singrauli: बैढ़न में होगा दंगल का महाबली मुकाबला, विदेशी पहलवान भी दिखाएंगे दमखम

सिंगरौलीः आगामी 28 फरवरी एवं 1 मार्च को जिला मुख्यालय बैढ़न के रामलीला मैदान में दंगल का आयोजन किया जा रहा है। इस महाबली दंगल मुकाबले को लेकर बैढन क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दंगल में देश-प्रदेश के नामी पहलवानों के साथ-साथ विदेश से भी पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

दंगल की खास बात यह है कि ईरान से अंतरराष्ट्रीय पहलवान इरफान शेख भी प्रतियोगिता में भाग लेने बैढ़न पहुंच रहे हैं, जो अपने दमदार दांव-पेच से दर्शकों को रोमांचित करेंगे। इसके अलावा भारत के विभिन्न राज्यों से महिला एवं पुरुष पहलवान भी अखाड़े में उतरकर अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। दंगल में विजेता पहलवानों को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। स्थानीय खेल प्रेमियों में दंगल को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...