1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. फाइलों से फुर्सत,सुरों से मुलाकात… श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा की गायकी बनी चर्चा का विषय

फाइलों से फुर्सत,सुरों से मुलाकात… श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा की गायकी बनी चर्चा का विषय

श्योपुर के हजारेश्वर महादेव मेले में आयोजित 'सुरमई श्योपुर सावन संध्या' कार्यक्रम में कलेक्टर शीला दाहिमा ने गीत प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। उनकी प्रस्तुति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी गायकी की सराहना कर रहे हैं।

By: BS Yadav 
Updated:
फाइलों से फुर्सत,सुरों से मुलाकात… श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा की गायकी बनी चर्चा का विषय

श्योपुर : प्रशासनिक अधिकारी आमतौर पर अपनी सख्ती कार्यशैली, बैठकों और सरकारी जिम्मेदारियों के लिए जाने जाते हैं. लेकिन जब बही अधिकारी मंच पर अपनी मधुर आवाज से लोगों का दिल जीत ले तो यह चर्चा का विषय बन जाता है.श्योपुर की कलेक्टर शीला दाहिमा ने सोमवार की देर रात श्योपुर शहर के हजारेश्वर महादेव मेले में आयोजित सुरमई श्योपुर सावन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी मधुर आवाज की प्रस्तुति देकर मौके पर मौजूद प्रशानिक अधिकारियों और शहर के लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. सोमवार रात को हुए इस आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी गायकी की जमकर सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल भी कर रहे हैं।

 

दरअसल श्योपुर के हजारेश्वर महादेव मेले में आयोजित सावन माह सांस्कृतिक संध्या में श्योपुर शहर के लोग,जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अमले के अलावा अन्य कलाकार भी मौजूद थे. अन्य कलाकारों के द्वारा अपनी अपनी प्रस्तुति भी दी जा रही थी परंतु कार्यक्रम के दौरान मंच पर पहुंची और मधुर स्वर में गीत प्रस्तुत किया तो पूरा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.उनकी आवाज और आत्मविश्वास ने कार्यक्रम में एक अलग रंग भरने का काम किया. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जैसे ही कलेक्टर के गीत को सुना तो उन्होंने अपने मोबाइल फोन से उनकी प्रस्तुति को कैद कर लिया. जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी वायरल कर दिया गया।

कलेक्टर शीला दाहिमा प्रशानिक अधिकारी ही नहीं बल्कि साहित्य, संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों में विशेष रुचि रखती है. इससे पहले भी कई साहित्य गोष्ठियों सांस्कृतिक आयोजनों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में वह अपनी कविताओं और गायक की किस लोगों का ध्यान आकर्षित कर चुकी है इसके वीडियो भी कई सोशल अकाउंट पर मौजूद है।अब श्योपुर में उनकी प्रशासनिक कार्यशैली के साथ-साथ यह सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच संगीत का वीडियो लोगों के बीच उन्हें अलग पहचान दिल रहा है।

श्योपुर का हजारेश्वर महादेव मेला धार्मिक और संस्कृत पहचान का प्रमुख केंद्र माना जाता है. हर वर्ष यहां धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है. जिनमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ वशिष्ठ अतिथि भी प्रस्तुति देते हैं. इस वर्ष आयोजित सुरमई शिवपुर सावन संध्या कार्यक्रम में कलेक्टर शीला दाहिमा की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बन गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर लोग सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि प्रशासनिक जिम्मेदारियां के बीच कला और संस्कृति के प्रति ऐसा जुड़ाव प्रेरणादायक है. वहीं कुछ लोगों ने से प्रशासन और समाज के बीच बेहतर संवाद का माध्यम भी बताया. समाजसेवी आशीष ने बताया कि कलेक्टर की सहजता और सांस्कृतिक सहभागिता ने आयोजन को और अधिक यादगार बना दिया.
श्योपुर से जेपी शर्मा रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...