1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पन्ना में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ संपन्न

पन्ना में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ संपन्न

...

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
पन्ना में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ संपन्न

पन्ना जिले में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। नगर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य जिला स्तरीय समारोह में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री एवं पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया।

समारोह में जिला कलेक्टर उषा परमार, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। खास बात यह रही कि इस अवसर पर यूएसए से आए पर्यटक भी समारोह में शामिल हुए और भारतीय गणतंत्र दिवस की भव्यता को नजदीक से देखा।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक पीटी प्रदर्शन प्रस्तुत किया। इसके साथ ही देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। परेड ग्राउंड में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। पूरा समारोह देशभक्ति, संविधान के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय गौरव के संदेश के साथ संपन्न हुआ, जिसने जिलेवासियों के मन में गर्व और उत्साह का संचार किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...