भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला सशक्तिकरण को नारी शक्ति का बड़ा उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की “बंद मुट्ठी” आज एकता के बल पर अर्थव्यवस्था की बड़ी ताकत बन रही है और हर क्षेत्र में महिलाएं मिलकर अपने टारगेट पूरे कर रही हैं। उन्होने कहा कि ग्रामीण पंचायत मंत्रालय द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर स्वयं सहायता समूह की बहनों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जहां उनके उत्पाद को प्रदर्शनी स्टाल के माध्यम से लगाया गया। इस व्यवसाय के लिए भरपूर सेवाओं के लिए सभी संस्थानों के साथ एमओयू किया गया। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 5 लाख से ज्यादा संख्या में हमारे यहां समूह काम कर रहे हैं, जिसमें करीब 65 लाख बहने महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही है। वहीं 12 लाख लखपति दीदियों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है।
सीएम ने गुना से आई एक महिला का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने चुनौती ली है कि हम महिलाएं हैं तो क्या यह नहीं कर सकते? हम भी मार्केटिंग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली पर पूजा लक्ष्मी जी की होती है और आर्थिक रूप से सशक्त होने वाली दीदियां आज लाखों की संख्या में हैं।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि महिलाओं को पैसे दोगे तो वे गलत दिशा में जाएंगी, लेकिन आज महिलाएं अपनी मेहनत से आर्थिक मजबूती की मिसाल पेश कर रही हैं।