रिपोर्ट: नंदनी तोदी
लखीमपुरी खेरी: उत्तरप्रदेश में अपराध की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है, उसी बीच एक सनसनी फैला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, ये मामला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के देवीपुर गांव में का है जब एक पति ने अपनी पत्नी की अपनी बेटी के सामने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी है। बाप की इस करतूत को बेटी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई और अपने बाप और आरोपी अहिबरन कत्ल के मामले में गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले पर मृतका की देवरानी पूनम और गांववालों ने बताया कि पत्नी को मौत के घाट उतारने वाला अहिबरन सिरफिरा और नशेड़ी किस्म का है। वह पिछले कई दिनों से बहकी-बहकी बातें किया करता था। आठ मार्च को ही उसके पिता हीरालाल की मृत्यु हुई थी। घरवालों और गांववालों के लाख समझाने के बावजूद अहिबरन पिता के अंतिम संस्कार में भी नहीं शामिल हुआ था, बल्कि वह रात भर पास के एक गन्ने के खेत में छिपा रहा और सुबह कंपकंपाता हुआ खेत से निकला तो लोगों ने आग जलाकर उसकी सेंकाई की। तीन दिन पहले ही उसने आत्महत्या की कोशिश भी की थी।
खबरों की माने तो इस वारदात के दौरान उस वक्त अहिबरन के अलावा पत्नी और नौ साल की बेटी शिल्पी ही थी।
बेटी शिल्पी ने पुलिस अधिकारी को बताया कि मम्मी की चीख सुनकर वह जागी तो उसने पापा को मम्मी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार करते हुए देखा। यह देख वह सहम गई। कुंडी खोलकर बगल में रहने वाले चाचा राकेश के घर भागकर पहुंची। वह नहीं भागती तो शायद पिता उसको भी मार डालता।
वही बड़े बेटे मुकेश ने बताया कि इसका प्रार्थनापत्र थाने में दिया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।