1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर चालक की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, बस में लगाई आग

नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर चालक की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, बस में लगाई आग

बताया जा रहा है कि मृतक विजय अपने साथी के साथ गेहूं लेकर उज्जैन मंडी जा रहा था, तभी दिल्ली से महाकाल दर्शन के लिए आ रही बस ने टक्कर मार दी।

By: Naredra 
Updated:
नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर चालक की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, बस में लगाई आग

उज्जैन-गरोठ नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बस को आग के हवाले कर दिया और हाईवे जाम कर दिया।

मिनी ट्रैवलर बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर

घट्टिया थाना क्षेत्र के तुलाहेड़ा टोल प्लाजा के पास शुक्रवार रात एक मिनी ट्रैवलर बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर खाई में पलट गया और चालक विजय सोलंकी (21) उसके नीचे दब गया। बताया जा रहा है कि विजय अपने साथी के साथ गेहूं लेकर उज्जैन मंडी जा रहा था, तभी दिल्ली से महाकाल दर्शन के लिए आ रही बस ने टक्कर मार दी।

लापरवाही बनी मौत की वजह

हादसे के बाद क्रेन को बुलाया गया, लेकिन वह करीब एक घंटे देरी से पहुंची। क्रेन में जरूरी उपकरण भी नहीं थे। समय पर राहत नहीं मिलने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले बस पर पथराव किया और फिर उसमें आग लगा दी। बस का सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर टोल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

चार लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल उज्जैन में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया।

उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...