1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विकास दुबे के फेसबुक अकाउंट से IG मोहित अग्रवाल को जान से मारने की दी गई धमकी, पुलिस जॉच में जुटी

विकास दुबे के फेसबुक अकाउंट से IG मोहित अग्रवाल को जान से मारने की दी गई धमकी, पुलिस जॉच में जुटी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विकास दुबे के फेसबुक अकाउंट से IG मोहित अग्रवाल को जान से मारने की दी गई धमकी, पुलिस जॉच में जुटी

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

कानपुर: विकास दुबे कानपुर वाला, ये वो शब्द है, जिससे अपराध की बू आने लगती है। आज से एक साल पहले कानपुर के बिकरु गांव में पुलिसकर्मीयों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। किसी का पैर काट दिया गया था, तो किसी के सीने में सामने से गोली मारी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद रातों रात अपराधी फरार हो गया था। यूपी पुलिस भी इस वारदात से इतना बौखला गई थी कि, सूबे के सभी आला अधिकारी अपराधी को पकड़ने में लग गये। अपनी जान का खतरा देखते हुए मुख्य आरोपी विकास दुबे मध्य प्रदेश में सरेंडर किया था।

इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार आरोपी को यूपी पुलिस को सौंप दी थी। यूपी लाते समय रास्ते में उसने एक सिपाही की बंदूक छीनने का प्रयास किया, इसके साथ ही वह भागने लगा। पुलिस के कई बार वार्निंग देने के बाद भी जब वह नहीं रुका तो मजबूर होकर पुलिस को उसपर गोली चलानी पड़ी थी। इस कार्रवाई में उसकी मौत हो गई थी। एक साल बीत जाने के बाद भी यह नाम चल रहा है। आपको बता दें कि विकास दुबे के नाम पर बने सोशल मीडिया अकाउंट से आईजी मोहित अग्रवाल को मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में औरैया पुलिस एक्टिव हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बिकरू कांड के मास्टरमाइंड विकास दुबे के नाम से बने फेसबुक अकॉउंट से आईजी मोहित अग्रवाल को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में औरैया पुलिस जिस शख्स से पूछताछ कर रही है, उसका नाम राहुल सोनी है। बताया जा रहा है कि राहुल सोनी अछल्दा क्षेत्र का रहने वाला है।

आपको बता दें कि बिकरू कांड के मास्टरमाइंड विकास दुबे के नाम पर एक फेसबुई आईडी चल रही है। इस फेसबुक आईडी के एक पोस्ट ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। इस पोस्ट में आईजी मोहित अग्रवाल को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आईटी के साथ ही सर्विलांस टीम के जरिए मामले की तहकीकात शुरू कर दी।

पुलिस ने औरैया जिले के अछल्दा से एक युवक राहुल सोनी को पूछताछ के लिए उठाया है। बताया जा रहा है कि इसकी मेल आईडी से ही विकास दुबे के नाम से फेसबुक आईडी बनाई गई है। इस आईडी पर हथियारों की काफी तस्वीरें भी पोस्ट की गई हैं। पुलिस राहुल सोनी से पूछताछ करके मामले के तह में जाने की कोशिश कर रही हैं।

पिछले साल 2-3 जुलाई की रात को बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे और उसके गुर्गों को पकड़ने गए डीएसपी देवेंद्र मिश्रा समेत 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। एक-एक पुलिसकर्मी को दर्जनों गोलियां मारी थीं। पुलिस और एसटीएफ ने मिलकर आठ दिन के भीतर विकास दुबे समेत छह बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। 45 आरोपी जेल में बंद हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...