1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ में करेंगी रोड शो, पढ़ें पूरी खबर…

प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ में करेंगी रोड शो, पढ़ें पूरी खबर…

कांग्रेस का प्रयास उनके पक्ष में मजबूती से खड़ा होने का भी है। प्रदेश में तीन चरण का मतदान होने के बाद अब बारी चौथे चरण वाले क्षेत्रों में प्रचार की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज लखनऊ का राजनीतिक तापमान बढ़ाएंगी। उनका आज लखनऊ में रोड शो हो रहा है। लखनऊ की सभी नौ विधानसभा क्षेत्र को कवर करने के प्रयास में वह 171 किलोमीटर का रोड शो करेंगी।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

कांग्रेस का प्रयास उनके पक्ष में मजबूती से खड़ा होने का भी है। प्रदेश में तीन चरण का मतदान होने के बाद अब बारी चौथे चरण वाले क्षेत्रों में प्रचार की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज लखनऊ का राजनीतिक तापमान बढ़ाएंगी। उनका आज लखनऊ में रोड शो हो रहा है। लखनऊ की सभी नौ विधानसभा क्षेत्र को कवर करने के प्रयास में वह 171 किलोमीटर का रोड शो करेंगी।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को आक्सीजन देने के प्रयास में लगीं पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का आज लखनऊ में रोड शो है। वह पहले चरण में करीब दस किलोमीटर का रोड शो करेंगी। लखनऊ में अपने निवास स्थान कौल हाउस से पहले गोमतीनगर के 1090 1090 चौराहा तक जाएंगे। इसके बाद 1090 चौराहा से उनका रोड शो पालीटेक्निक चौराहा तक है। प्रियंका गांधी वाड्रा पालीटेक्निक से फैजाबाद रोड पर चिनहट कोतवाली क्षेत्र के मटियारी चौराहा तक जाएंगी। इसके बाद शिवम मेडिकल स्टोर्स से रोड शो विधायक चौराहा होते हुए जे एम डी ज्वैलर्स पर समाप्त होगा।

रोड शो के दूसरे चरण में उनका दौरा करीब 80 किलोमीटर का है। चिनहट से पालीटेक्निक चौराहा होते हुए 1090 चौराहा से राजीव चौक होते हुए कैंट से आलमबाग के अवध चौराहा पहुंचेंगी। इसके बाद अवध चौराहा से आगरा एक्सप्रेस वे पर उनका रोड शो होगा। उनका रोड आगरा एक्सप्रेस वे लखनऊ से बांगरमऊ कट तक जाएगा। इसके बाद बांगरमऊ कट से हरदोई की तरफ कस्बा मल्लावा तक जाएगा। मल्लावा से माधवगंज (कार्यक्रम स्थल श्री नरपत सिंह रैकवार इंटर कालेज, माधवगंज थाना माधवगंज के सामने) से वापसी में आगरा एक्सप्रेस वे से अवध चौराहा होते हुए स्कूटर इंडिया नटकुर पहुंचेगा। नटकुर से अवध चौराहा होते हुए प्रियंका गांधी का रोड शो बालागंज चौराहा जाएगा।

प्रियंका गांधी वाड्रा से पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में रोड शो किया था।

वही, भाजपा ने भारत निर्वाचन आयोग से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के उल्लंघन की शिकायत करते हुए उनके खिलाफ समुचित धाराओं में एफआइआर दर्ज कराने और उनके चुनाव प्रचार पर रोक लगाने की मांग की है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भेजे गए पत्र में भाजपा की ओर से बताया गया है कि अखिलेश यादव ने रविवार को अपने गांव सैफई के बूथ संख्या 239 पर वोट डालने के बाद बूथ के 100 मीटर के अंदर विभिन्न मीडिया चैनलों के सामने पूरा राजनीतिक भाषण दिया और अपनी पार्टी का प्रचार किया।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...