1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह आज बीजेपी में हो सकते हैं शामिल, पढ़ें पूरी खबर..

कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह आज बीजेपी में हो सकते हैं शामिल, पढ़ें पूरी खबर..

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका देने जा रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राहुल गांधी की टीम में प्रमुख चेहरा रहे आरपीएन सिंह बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में आज ही वह पार्टी की सदस्यता लेंगे।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका देने जा रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राहुल गांधी की टीम में प्रमुख चेहरा रहे आरपीएन सिंह बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में आज ही वह पार्टी की सदस्यता लेंगे।

दिलचस्प यह है कि एक दिन पहले ही कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की है उसमें आरपीएन सिंह का भी नाम है। पडरौना राजघराने से आने वाले आरपीएन के जरिए बीजेपी एक तीर से दो निशाना साधने जा रही है। बीजेपी उन्हें स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ पडरौना से उतार सकती है। हालांकि, स्वामी के टिकट की घोषणा अभी नहीं हुई है।

झारखंड में कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह मंगलवार की शाम भाजपा में शामिल हो सकते हैं. कयास लगाया जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष आरपीएन सिंह भाजपा का दामन थामेंगे। यूपीए सरकार में मंत्री रहे आरपीएन सिंह का भाजपा में शामिल होने की अटकलें काफी दिनों से चल रही थी। आरपीएन सिंह यूपी में पूर्वांचल के पडरौना के रहने वाले हैं।

दिलचस्प बात ये है कि कांग्रेस ने यूपी इलेक्शन को लेकर उन्हें स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया था। इन्हें भारतीय जनतापार्टीकी तरफ से सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्यके खिलाफ मैदान में उतारा जासकता है। तीन बार पडरौना से विधायक रहे आरपीएन सिंह वर्तमान में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी हैं। वे हाल ही में हेमंत सोरेन सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर रांची आये थे। पडरौना विधानसभा सीट से आरपीएन सिंह 1996, 2002 और 2007 में तीन बार कांग्रेस पार्टी से विधायक भी रह चुके हैं।

आरपीएन सिंह 4 बार लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा चुके हैं लेकिन सफलता सिर्फ एक बार मिली है। 1999 के लोकसभा चुनाव में आरपीएन सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के रूप में यूपीए सरकार में इन्होंने अपना कार्यभार भी संभाला था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...