1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल लखनऊ पहुंचे, पढ़ें पूरी खबर

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल लखनऊ पहुंचे, पढ़ें पूरी खबर

विधानसभा चुनाव में पहली बार उतर रही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के प्रचार के मोर्चे पर पार्टी के संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी डट गए हैं। अरविंद केजरीवाल उत्तर प्रदेश के चार दिन के दौरे पर सोमवार को लखनऊ पहुंचे हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

विधानसभा चुनाव में पहली बार उतर रही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के प्रचार के मोर्चे पर पार्टी के संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी डट गए हैं। अरविंद केजरीवाल उत्तर प्रदेश के चार दिन के दौरे पर सोमवार को लखनऊ पहुंचे हैं। उनका आज लखनऊ में जनसभा तथा जनसंपर्क का कार्यक्रम है। लखनऊ में 23 फरवरी को मतदान होना है, जिसके लिए आज प्रचार का अंतिम दिन है।

आज आदमी पार्टी के संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को लखनऊ पहुंचे हैं। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हो गए।

अरविंद केजरीवाल सोमवार सुबह करीब 11 बजे लखनऊ पहुंचे। यहां अमौसी एयरपोर्ट पर आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। उनकी आज लखनऊ के रिफा ए आम क्लब के मैदान में जनसभा होगी। लखनऊ सिटी स्टेशन के पास रिफा ए आम क्लब के मैदान में जनसभा के बाद वह जनसंपर्क भी कर सकते हैं।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड, गोवा तथा पंजाब के विधानसभा चुनाव के बाद अब उत्तर प्रदेश के बचे चार चरण के चुनाव के लिए प्रचार का मोर्चा संभाल लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब मिशन यूपी शुरू कर दिया है। लखनऊ के साथ ही केजरीवाल यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ प्रचार करने गोरखपुर भी जाएंगे। में भी प्रचार करने के लिए उतरने वाले हैं।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज लखनऊ के मध्य विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी के लिए कैसरबाग क्षेत्र में सभा को संबोधित करेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को लखनऊ का राजनीतिक तापमान बढ़ाती नजर आ रही हैं। उनका आज लखनऊ में रोड शो हो रहा है। लखनऊ की सभी नौ विधानसभा क्षेत्र को कवर करने के प्रयास में वह 171 किलोमीटर का रोड शो करेंगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा से पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में रोड शो किया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...