1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मनरेगा विवाद में बवाल: मारपीट के आरोप में कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

मनरेगा विवाद में बवाल: मारपीट के आरोप में कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

इस घटना के विरोध में ग्राम रोजगार सहायक संघ ने जनपद सीईओ और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराएं बढ़ाने और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही मनरेगा के एपीओ रितेश सोनी पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

By: Naredra 
Updated:
मनरेगा विवाद में बवाल: मारपीट के आरोप में कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

उज्जैनः जनपद के घट्टिया में मनरेगा कार्य को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। जहां सरपंच पुत्र पर ग्राम रोजगार सहायक के साथ मारपीट का आरोप लगा है। घटना के विरोध में कर्मचारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घट्टिया जनपद पंचायत क्षेत्र में ग्राम रोजगार सहायकों ने मनरेगा से जुड़े विवाद को लेकर मोर्चा खोल दिया है। आरोप है कि ग्राम रोजगार सहायक हरपाल सिंह पंवार के साथ सरपंच पुत्र दर्पण सिंह ने मारपीट की और शासकीय कार्य में बाधा डाली।

इस घटना के विरोध में ग्राम रोजगार सहायक संघ ने जनपद सीईओ और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराएं बढ़ाने और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही मनरेगा के एपीओ रितेश सोनी पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि शासकीय नियमों को दरकिनार कर सचिव के नाम से आईडी बनाकर सरपंच पक्ष को पंचायत कार्य सौंपा जा रहा है।

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो सभी ग्राम रोजगार सहायक काम बंद कर ताला बंदी करेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच का भरोसा दिलाया है। लेकिन इस विवाद ने स्थानीय स्तर पर मनरेगा कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...