1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP के हापुड़ में राम राम करने पर पुलिस ने बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, भाग कर बचाई अपनी जान

UP के हापुड़ में राम राम करने पर पुलिस ने बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, भाग कर बचाई अपनी जान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
UP के हापुड़ में राम राम करने पर पुलिस ने बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, भाग कर बचाई अपनी जान

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के हापुड़ से पुलिस की बर्बरता की खबर सामने आयी है । जहां लोगों की सुरक्षा करने वाली पुलिस ही लोगों पर हावी हो रही है और उनके जान की दुश्मन बन रही है । उस राज्य में शख्स को राम-राम बोलने पर पीटा गया, जहां के सीएम योगी आदित्यनाथ हमेशा राम राज्य की बात करते हैं ।

खबर जनपद हापुड के थाना पिलखुवा क्षेत्र से आ रही हैं । बता दें कि एक बुजुर्ग को पुलिस से राम-राम कहना महंगा पड़ गया । ऐसा करने पर पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, जिससे बुजुर्ग को काफी चोटे आई है ।

पीड़ित त्रिवेंद्र सिंह तोमर के मुताबिक, जब वह ड्यूटी से लौट रहा था उस वक्त पिलखुवा क्षेत्र के रिलायंस रोड पर मोटरसाइकिल पर जाते हुए उसे दो पुलिसकर्मी मिले, उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने उन पुलिसकर्मीयो को राम-राम बोल दिया । जिसके बाद दोनो पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग व्यक्ति को मारना शुरू कर दिया ।

पीड़ित ने आगे बताया कि पुलिसवालों ने उसकी तलाशी ली और उसके 5 हजार रुपये, घड़ी ओर मोबाइल छीन लिए । जिसके बाद पीड़ित किसी तरह उसने भाग कर अपनी जान बचाई । अब पीड़ित इस मामले में उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहा है। बता दें कि पीड़ित के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी का पता नहीं चल सका है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...