1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP विधायक ने ही योगी सरकार पर बोला हमला, भ्रष्ट्राचार के खोले पोल!

BJP विधायक ने ही योगी सरकार पर बोला हमला, भ्रष्ट्राचार के खोले पोल!

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
BJP विधायक ने ही योगी सरकार पर बोला हमला, भ्रष्ट्राचार के खोले पोल!

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश : बिजली बिभाग के जरिये ही योगी सरकार दोबारा सत्ता में आने का दावा कर रही है । मगर बलिया के बैरिया से चर्चित विधायक सुरेंद्र सिंह ने योगी सरकार में बिजली विभाग को सबसे भ्रष्ट बताया है । उनका कहना है कि चार सालों में नही सुधार पाया जर्जर तार और खंभे, हार गया मैं अपनी ही सरकार में बिजली विभाग से।

बता दें कि महज एक हफ्ते पहले ही बिधायक सुरेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र के सोभा छपरा गांव में जर जर तार टूटकर बाइक सवार तीन दोस्तो के बाइक पर गिरने से उनकी दर्दनाक मौत हो गयी थी । तीनों की मौतों ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए है। विधायक ने सिस्टम को लेकर खुलासा किया। उन्होंने कहा — ‘चार सालों से वह अपनी ही सरकार में जर जर तार और खंभे नही बदलवा पाए, हार गए है वह बिजली विभाग से । योगी सरकार में सबसे भ्रष्ट विभाग है । यह विभाग सरकार को बदनाम करने पर लगा हुआ है। हादसे क्यो नही होंगे जब ऐसी व्यवस्था है।’

वहीं, बिजली विभाग के SC विवेक खन्ना ने इस मामले को लेकर कहा — जर जर तार और खंभे को चिन्हित करने के आदेश दे दिए गए है रिपेयरिंग का काम हो रहा है टेंडर भी कराया जा रहा है ।जल्द सभी ठीक कर लिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने तार गिरने से हुई तीन मौतों पर सहानिभूति जताई । स्थानीय ग्रामीणों की माने तो जर जर खंभो और तार को देखकर उन्हें डर लगा रहता है की वह किसी भी वक्त गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...