1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. UK NEWS: देहरादून जिला प्रशासन ने भूमि धोखाधड़ी की घटनाओं को कम करने के लिए कम्प्यूटर कियोस्क खोलने का लिया फैसला

UK NEWS: देहरादून जिला प्रशासन ने भूमि धोखाधड़ी की घटनाओं को कम करने के लिए कम्प्यूटर कियोस्क खोलने का लिया फैसला

प्रदेशभर में आए दिनों भूमि की धोखाधड़ी के मामले देखने को मिल रहे है। इस दौरान देहरादून जिला प्रशासन की ओर से राज्य में भूमि धोखाधड़ी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए डेडिकेटेड कम्प्यूटर कियोस्क खोलने का फैसला लिया है।

By: Priya Tomar 
Updated:
UK NEWS: देहरादून जिला प्रशासन ने भूमि धोखाधड़ी की घटनाओं को कम करने के लिए कम्प्यूटर कियोस्क खोलने का लिया फैसला

UK NEWS: प्रदेशभर में आए दिनों भूमि की धोखाधड़ी के मामले देखने को मिल रहे है। इस दौरान देहरादून जिला प्रशासन की ओर से राज्य में भूमि धोखाधड़ी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए डेडिकेटेड कम्प्यूटर कियोस्क खोलने का फैसला लिया है। ताकि इससे लोगों को  उनकी दी हुई भूमि वापस मिल सके।

अब रजिस्ट्री से पहले मिलेगी भूमि की संपूर्ण जानकारी

आपको बता दें कि इस तरह की स्कीम से जमीन खरीदने वालों को रजिस्ट्री से पहले ही उसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी। और लोग पूरी जांच पड़ताल करके ही भूमि को खरीद सकेंगे। वहीं इसके साथ ही जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने जानकारी देते हुए कहा कि राजधानी में रजिस्ट्रार कार्यालय के पास जल्द ही डेडिकेटेड कम्प्यूटर कियोस्क खुलेगा। और इसके संबंध में उन्होने अधिकारियों को पहसे से ही निर्देश दे दिए है।

कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश

दरअसल, जिलाधिकारी ने बताया कि इस तरह के मामलों पर रोक लगाने के लिए रजिस्ट्रार सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों को भूमि फर्जीवाड़ा रोकने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए डेडिकेटेट कंप्यूटर कियोस्क रजिस्ट्री ऑफिस के पास बनाया जा रहा है। ताकि किसी भी समय इससे सामान्य नागरिक. ई- रजिस्ट्रेशन वेबसाइट के माध्यम से भूमि से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्क कर सकें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...