13 दिसंबर 2025 को डॉ.मोहन यादव सरकार के दो वर्ष पूरे होंगे इसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विगत दो साल के अपने कार्यकाल की समीक्षा करेंगे। जिसमें सभी मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा होगी। जिसमें मंत्री,मुख्यसचिव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक भी करेंगे।
विभागीय मंत्री अपने दो वर्ष के कार्यकाल का लेखा जोखा एवं उपलब्धियां बताएंगे सबसे अहम बात यह है कमियां और समस्याओं को भी प्रस्तुत करना होगा और उसका निराकरण और उसके लिये क्या उपाय किए जाए यह भी देखना होगा। आगामी 3 साल के लिये लक्ष्यों को निर्धारित कर निर्धारण पर विचार किया जाएगा और सभी मंत्रियों से लक्ष्य प्राप्त के लिये कार्य योजना पूछी जाएगी। सभी कार्य योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिये मंथन किया जाएगा यह सभी लक्ष्य निर्धारित किये गये है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिस तरह से सामूहिक विवाह कर अपने काम मे जुटे है उसी तरह सभी को इस संदेश पर कार्य करना होगा। इसके लिये समीक्षा बैठक की समय सारणी बनाई गयी है जो 2,3,8 और 9 दिसंबर को बैठक बुलाई गयी है दो दिसंबर को विधानसभा 3 दिसंबर को वल्लभ भवन 08 और 09 दिसंबर को खजुराहो में बैठक बुलाई गई है इसमें सभी विभागीय मंत्री मौजुद रहेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने विगत दो वर्षों के कार्यकाल में हुये कामकाज की समीक्षा करेंगे और आगामी जो 3 वर्ष शेष है उसमें कार्य योजनाएं तैयार कर उनका क्रियान्वयन कैसे किया जाए उस पर मंथन होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार बिना विश्राम किये प्रदेश के सभी जनपदों का दौरा कर रहे है और धरातल पर जाकर वहां की जमीनों की हकीकतों की जानकारी ले रहे है अन्य राज्यों से निवेश आर्कशित करने के लिये वे लगातार दूसरे राज्यों के दौरे भी कर रहे है और साथ साथ प्रदेश में निवेश आर्कषित करने के लिये इंड्रस्टी कॉन्क्लेव का भी आयोजन किया जा रहा है। जिससे मध्य प्रदेश में लाखो करोड़ रूपये निवेश आने की संभावना है साथ साथ किसानो की उपज का उचित मूल्य और कैसे बड़े इसके लिये भी सरकार प्रयास कर रही है भावन्तर योजना एक बड़ा उदाहरण है निश्चित रूप से मोहन सरकार के अभी तीन साल शेष है इसको लेकर लगातार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनहित में उन्नत योजनाएं बनाने का लक्ष्य रखा है।
एडिटर इन चीफ आर सी भट्ट की रिपोर्ट