1. हिन्दी समाचार
  2. चुनाव 2024
  3. Loksabha Election: भाजपा अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस-प्रजातंत्र की पार्टी भाजपा ही है, सपा सहित सभी दल परिवार तक सीमित

Loksabha Election: भाजपा अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस-प्रजातंत्र की पार्टी भाजपा ही है, सपा सहित सभी दल परिवार तक सीमित

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। दोपहर 12 बजे सीधी जिले में उनकी पहली चुनावी सभा हुई है। यहां कांग्रेस, सपा और आरजेडी सहित विपक्ष की सभी दलों को भ्रष्टाचारी बताया।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। दोपहर 12 बजे सीधी जिले में उनकी पहली चुनावी सभा हुई है।वे यहां भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्र के समर्थन में सभा करने आए हैं। सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि एमपी के मन में मोदी है और मोदी के मन में एमपी है। जेपी नड्डा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कहा, विपक्षी दलों ने हमेशा परिवार को ही आगे बढ़ाया है और कांग्रेस, सपा और आरजेडी सहित विपक्ष की सभी दलों को भ्रष्टाचारी बताया।

अब बांटने की राजनीति नहीं चलेगी 

नड्डा ने कहा पीएम मोदी ने पिछले 10 साल में राजनीति की परिभाषा बदल डाली है। अब वोट बैंक और लोगों को बांटने की राजनीति नहीं चलेगी, अब विकास की राजनीति होगी। बताना होगा आपने क्या काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को बांटकर राजनीति की जाती थी।

अब मोबाइल पर मेड इन इंडिया लिखा होता है

जेपी नड्डा ने कहा कि 10 साल पहले गणेशजी भी चाइना से आते थे। अब आप जो गणेशजी लाकर दिवाली पर पूजा करते हैं, वो भारत में बन रहे हैं। आज भारत खिलौने के एक्सपोर्ट में ढाई गुना की वृद्धि कर गया है। 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया। पहले आपके पास मेड इन चाइना का मोबाइल होता था और अब आपके मोबाइल पर मेड इन इंडिया लिखा होता है है। पीएम मोदी ने हर दृष्टि से विकास को आगे बढ़ाया है। कहा, IMF को अगर भारत दिखता सूरज दिखता है। ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भारत ने जापान को भी पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका और चीन ही अब भारत से इस सेक्टर में आगे हैं।

मध्य प्रदेश में 1 लाख 65 हजार किलोमीटर हाईवे बन गए हैं। गांव-गांव तक इटरनेट पहुंचाने के लिए फाइबर लाइनें बिछाई गईं। रेल से लेकर हवाई संपर्क भी बढ़ा है। इस दौरान नड्डा इंडिया गठबंधन पर भी जमकर बरसे। उन्होंने खास कर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की बेटी मीसा भारती को निशाने पर लिया।

बौखला गए हैं इंडिया गठबंधन के सदस्य- जेपी नड्डा

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को हार सामने दिख रही है. वे बौखला गए हैं. बौखलाहट में पीएम मोदी को अपशब्द कह रहे हैं. मीसा भारती ने कल पीएम मोदी पर आपत्तिजनक बात कही. पीएम मोदी 12 साल मुख्यमंत्री रहे दस साल से प्रधानमंत्री रहे, उनके बारे में इस तरह की भाषा का उपयोग करेंगे आप? नड्डा ने जनता से सवाल किया कि क्या लालू बेल पर नहीं है, राबड़ी यादव बेल पर है कि नहीं है. उन्होंने जमीन के बदले नौकरी का घोटाला किया. पशुओं का चारा खा गए. उन्होंने यहां मंच से सवाल उठाए कि क्या राहुल गांधी बेल पर नहीं है, क्या अरविंद केजरीवाल जेल में नहीं है.

जवान को आदेश, जहां गोली चले वहीं भून डालो

उन्होने कहा- 10 साल पहले पाकिस्तान जब पुंछ में गोली चलता था तो जवान नगरोटा सेंटर पर रिपोर्ट करते थे। नगरोटा दिल्ली को रिपोर्ट करता था और दिल्ली से आदेश आता था अभी रुको। जब से मोदीजी पीएम बनें हैं, आपके यहां से गए हुए जवान को आदेश है, जहां गोली चले वहीं भून डालो। हमारे जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक किया। पुलवामा की घटना तो देश के पीएम ने खुले मंच से कहा- पाकिस्तान तुमने गलती कर दी है, खामियाजा तो भुगतना पड़ेगा। 10 दिन के अंदर एयर स्ट्राइक करके हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर जितने हमारे खिलाफ चल रहे थे सभी को ध्वस्त कर दिया। देश हर दृष्टि से आगे बढ़ रहा है। इसलिए ये नारा सही है अबकी बार 400 पार।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...