1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP News: आयुक्त से तीन दौर की वार्ता सफल, जनसम्पर्क विभाग की कलमबंद हड़ताल स्थगित

MP News: आयुक्त से तीन दौर की वार्ता सफल, जनसम्पर्क विभाग की कलमबंद हड़ताल स्थगित

...

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
MP News: आयुक्त से तीन दौर की वार्ता सफल, जनसम्पर्क विभाग की कलमबंद हड़ताल स्थगित

जनसम्पर्क विभाग में अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा 27 नवंबर 2025 से शुरू की गई कलमबंद हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय आयुक्त जनसम्पर्क के साथ हुई तीन सत्रों की विस्तृत चर्चा और दिए गए आश्वासनों के बाद लिया गया।

उपायुक्त गणेश कुमार जायसवाल की पदस्थापना को लेकर था विवाद

राज्य प्रशासनिक सेवा (2012) के अधिकारी गणेश कुमार जायसवाल, जिन्हें उपायुक्त राजस्व नर्मदापुरम संभाग से अपर संचालक, जनसम्पर्क संचालनालय भोपाल पदस्थ किया गया था, इसी आदेश के विरोध में जनसम्पर्क विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी कलमबंद हड़ताल पर चले गए थे।

आयुक्त जनसम्पर्क के साथ तीन सत्रों में हुई विस्तृत चर्चा

गुरुवार को आयुक्त जनसम्पर्क के साथ बातचीत के तीन सत्र आयोजित हुए। चर्चा में- अधिकारी संघ,तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ,चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ, वाहन चालक संघ ने संयुक्त रूप से अपनी चिंताएँ और मांगें रखीं। आयुक्त महोदय ने सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की और उचित आश्वासन दिया।

संघों ने संयुक्त रूप से किया निर्णय-हड़ताल स्थगित

आयुक्त द्वारा दिए गए आश्वासनों के बाद चारों संघों ने मिलकर निर्णय लिया कि- “कलमबंद हड़ताल को फिलहाल स्थगित किया जाता है।”

दीपक सक्सेना जनसंपर्क विभाग के मुखिया है और संरक्षक भी हैं जिनपर मध्यप्रदेश अधिकारी संघ को पूरा भरोसा है। ऐसा इसलिए क्योंकि अधिकारियों को विश्वास है कि वे हमेशा लोगों के हितों की रक्षा करते हैं और हड़ताल स्थगित से स्पष्ट है कि उनका सुखद प्रयास रंग लाया है। ऐसे में दीपक सक्सेना लोगों का संरक्षण करते रहेंगे इसपर अधिकारी संघ को पूरा भरोसा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...