1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा युवक , कहा – मैनें गांव के फौजी को काट डाला

खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा युवक , कहा – मैनें गांव के फौजी को काट डाला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा युवक , कहा – मैनें गांव के फौजी को काट डाला

रिपोर्ट – वरूण मिश्रा \ माया सिंह

उन्नाव :  उन्नाव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है  , जिसे सुनकर आप भी  हैरान रह जाएंगे । अक्सर आपने सुना होगा कि अपराधी जुर्म करके फरार हो गया लेकिन यहां अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला । दरअसल , बिहार थानाक्षेत्र के ग्राम थरि के मजरे रामपुर खरही में रहने वाला युवक रविवार की सुबह खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंच गया तो पुलिस वालों के होश उड़ गए। इतना ही नहीं उसने पुलिस से कहा कि – मैनें गांव के फौजी को काट डाला । इसके बाद पुलिस ने तुरंत शख़्स को हिरासत में ले लिया और गांव की ओर रवाना हो गई ।

गांव में जब पुलिस पहुंची तो नजारा देख सभी दंग रह गये,दरअसल 55 वर्षीय रिटायर फौजी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला करके लहूलुहान कर दिया था । आनन – फानन में फौजी को सुमेरपुस पीएचसी से जिला अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उसने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया । फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ में लगी है ।

 

जानकारी के मुताबिक थरी के रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी गिरिजेश सिंह  लखनऊ में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे , लेकिन पिछले एक माह से वह गांव में ही रहकर खेतीबाड़ी कर रहे थे । दिन रविवार को सुबह गांव के ही युवक रुद्रप्रताप सिंह से उनकी बहस हुई , इसी दौरान युवक ने गुस्से में आकर फौजी पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया और इलाज के दौरान फौजी की मौत हो गई । इस घटना के बाद से ही गांव में सन्नाटा छाया हुआ है । जबकि हालत को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ।

आरोपी रूद्रप्रताप का कहना है कि गिरिजेश उसके घर की महिला पर गलत नजर रखता था। कई बार विरोध करने के बावजूद वह नहीं मान रहा था । इसी वजह से उसने घटना को अंजाम दिया । हालांकि  पुलिस से पूछताछ करने के साथ ही मामले की छानबीन कर रही है। वहीं फौजी के परिजनों के अनुसार गिरिजेश की हत्या के बाद पत्नी उर्मिला देवी व चार बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...