रिपोर्ट: सत्यम दुबे
लखनऊ: देश में धोखाधड़ी का मामला तो हमेशा ही सामने आता है, लेकिन यूपी की राजधानी लखनऊ से धोखाधड़ी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जायेंगे। लखनऊ में RBI ऑफिस में 59 हजार रुपये के नकली नोट मिलने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि जो नकली नोंटो की पहचान करने का तरीका बताते हैं। उन्हे ही कोई चूना लगा गया। जो तेजी के साथ वायरल हो रही है। नकली नोट ऑफिस में कैसे आये अभीतक इसका पता नहीं लगाया जा सका है। धोखाधड़ी के मामले की जॉच चल रही है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों लखनऊ RBI ऑफिस में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 59 हजार के नकली नोटो का बंडल मिला। मामला उस वक्त सामने आया जब वहां मौजूद कैश की गिनती की जा रही थी। इसी बीच एक बंडल से वकली नोट मिलने लगे। इस बंडल की जब काउंडिंग की गई तो कुल 59 हजार के नकली नोट मिले।
इस बंडल में कई तरह के नोटो के साथ 59 हजार मिले। इसमें सौ, पांच सौ और दो हजार तक के नकली नोट मिले हैं। इसमें जहां 54 हजार के 100 के नोट मिले हैं, वहीं बाकी के अमाउंट को पांच सौ और दो हजार के नोट से भरा गया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि RBI में कोई भी जाकर अपने नोट बदल सकता है। लखनऊ के इस ऑफिस में करीब 40 जिलों की करेंसी जमा होती है। जब यहां नोट के बंडल आते हैं तब इनके असली-नकली की जांच होती है। लेकिन इस बार हुई बड़ी लापरवाही से कई सवाल उठने लगे हैं। कोई नहीं समझ पा रहा कि आखिर RBI को ये चपत कैसे लगी? पुलिस जांच में जुट गई है। फ्रॉड RBI को भी चूना लगाने से बाज नहीं आये।