रिपोर्ट: सत्यम दुबे
इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। यहां वरमाला से पहले दूल्हे सहित बारात अचानक फुर्र हो गई। लड़के वालों ने दुल्हन पक्ष पर आरोप लगाया कि लड़की पक्ष वालों ने लड़की ही बदल दी है। दूल्हे सहित अचानक बारात गायब हो जाने के बाद लड़की पक्ष ने दूल्हे के पिता को थाने पहुंचा दिया।
लड़की पक्ष ने दूल्हे और उसके पिता के खिलाफ थाने में शिक़ायत कर दी गई। बाद में रिश्तेदारों के दबाव में दोनों पक्षों में खर्चे के हर्जाने के बाद समझौता हुआ। आपको बता दें कि मामला जिले के थाना ऊसराहार क्षेत्र में ग्राम कुरखा की है। जहां एक परिवार में 24 जून को देर रात जनपद कन्नौज के सौरिख से बारात आई। बारात का स्वागत वधू पक्ष ने जोरदार तरीके से किया। बाराती भी धूमधाम से बैंडबाजा लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे।
आपको बता दें कि रस्म और रीति रिवाज़ के साथ द्वारचार का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसके बाद वरमाला की तैयारी हो चुकी थी, लेकिन इससे पहले ही दूल्हा रफूचक्कर हो गया। जैसे ही दूल्हे के गायब होने की जानकारी लोगों को हुई तो बाराती भी गायब होने लगे। इस तरह से पूरी बारात फुर्र हो गई।
लड़की पक्ष को पता चला तो उन्होंने कारण जानना चाहा तो फोन पर दूल्हे ने लड़की बदलने की बात कही। जब दूल्हे पक्ष के कुछ लोगों के द्वारा पता लगाया तो वह भी संतुष्ट नहीं हुए। आपको बता दें कि दूल्हे पक्ष का कहना है कि जिस लड़की को शादी के लिए दिखाया गया था, वह लड़की दुल्हन नहीं है, बदल कर दूसरी लड़की से शादी की जा रही है।