1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दहेज़ न मिलने पर ली नवविवाहित की जान, परिजनों ने लगाया ससुराल वालो पर आरोप

दहेज़ न मिलने पर ली नवविवाहित की जान, परिजनों ने लगाया ससुराल वालो पर आरोप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दहेज़ न मिलने पर ली नवविवाहित की जान, परिजनों ने लगाया ससुराल वालो पर आरोप

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
सीतापुर: देश में जहा एक तरफ दहेज़ को लेकर बड़े बड़े वाक्य दे दिए जाते है, वही दहेज़ को लेकर आज भी छोटे छोटे शहरो में प्रथा जारी है। इतना ही नहीं दहेज़ लोभी स्वार्थ पूरा न होने पर दरिंदगी की हद तक गुज़र जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामना आया यूपी के सीतापुर से।

उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां दहेज लोभियों ने एक नवविवाहिता की जान ले ली। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने लगाया ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की जान ले ली गई थी। सभी आरोपों के आधार पर पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

[videopress EtSSosp5]

आपकों बता दें, मृतका की शादी एक साल पहले हुई थी। तभी से पूरा परिवार नई नवेली दुल्हन को प्रताडित करता था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं। आपको बता दे की, मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाया है।

आरोप है कि दहेज में बाइक और रुपये न देने पर लड़की को पहले पीट-पीट कर जान से मारने की बात कही है। उसके बाद उसको फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।

[videopress srugTxME]

मिली जानकारी के मुताबिक एक नवविवाहित महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में शव लटकता मिला था। सूचना के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टरों ने नवविवाहित को मृत घोषित कर दिया। बता दे की पूरा मामला थाना इमलिया सुल्तानपुर के भूड़ा गांव का है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...