भोपाल में आयोजित आरोग्य सेवा संकल्प सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ युवाओं को डॉक्टर बनाकर सम्मानजनक भविष्य दे रही है।

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए हर कदम पर आपके साथ है। “हमारी सरकार आपके साथ खड़ी है और आपको डॉक्टर बनाकर सम्मान दिला रही है।”

उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा जैसे पवित्र कार्य में सरकार के साथ समाज की भागीदारी भी बेहद महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने कहा- “मोदी जी सच्ची बातों, अच्छी बातों और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए जाने जाते हैं।”
डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्र के सबसे मजबूत नेता के रूप में स्थापित हुए हैं। उनके नेतृत्व ने भारत को वैश्विक स्तर पर नया सम्मान दिलाया है।

2002-03 तक प्रदेश में केवल 5 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे, आज 19 सरकारी मेडिकल कॉलेज और 14 निजी मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं।
इसी माह बैतूल और धार में दो नए मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन होगा।
सरकार एक वर्ष में 8 नए आयुर्वेदिक कॉलेज खोल रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमार व्यक्ति के 20-25 किलोमीटर के दायरे में प्राकृतिक वनस्पति जरूर मिलती है, जो इलाज में सहायक हो सकती है। यह आयुर्वेद की ताकत और हमारे प्राकृतिक संसाधनों का प्रमाण है।

सीएम ने कहा- “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा लोकतंत्र जिंदा है और निरंतर मजबूत हो रहा है।” उन्होंने अपील की कि लोकतंत्र को सशक्त करने, समाज को निरोग बनाने और राज्यों को विकसित करने के लिए सभी को बार-बार आगे आना होगा और सरकारी प्रणालियों के साथ मिलकर काम करना होगा।